फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रदेश से कांग्रेस के संग इनेलो के सफाये का भी समय आ गया

प्रदेश से कांग्रेस के संग इनेलो के सफाये का भी समय आ गया

Mon, 05 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश से कांग्रेस के संग इनेलो के सफाये का भी समय आ गया
रॉकी हत्याकांड:
विज्ञापन


राजस्थान में मिली शशि की लोकेशन, आरोपी नहीं पकड़ने पर एबीवीपी आज करेगा शहर के कॉलेज बंद
- तीन आरोपियों को हिरासत में रखने वाली पुलिस ने नही दिखाई किसी की भी गिरफ्तारी
- पुलिस ने दिया था सोमवार तक सभी आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शेर विहार कॉलोनी के रॉकी की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। तीन आरोपियोें को हिरासत में रखने का दावा करने वाली पुलिस ने एक की भी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। जबकि वारदात के मुख्य आरोपी की लोकेशन अब राजस्थान में मिली है। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में रवाना हो गई है।

बता दें कि हिंदू कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव रॉकी की शुक्रवार रात को शेर विहार कॉलोनी में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी शशि अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मामले को लेकर अगले दिन हिंदू कॉलेज के विद्यार्थियों और परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने सहित अन्य मांगों को लेकर कॉलेज के बाहर 9 बजे भिवानी रोड पर जाम लगाया था। पीड़ित पक्ष ने जाम के दौरान एसपी से भी धक्कामुक्की की थी।
विज्ञापन


शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी उम्मेद सिंह का कहना है कि हिरासत में लिये गये आरोपियों से कोई ठोस सुराग नहीं मिल रहा है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी शशि की तलाश में भी छापेमारी की जा रही है। वहीं, सूत्रों की मानें तो पुलिस को आरोपी शशि की लास्ट लोकेशन राजस्थान के एक शहर में मिली है। इससे पहले उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष हिमांशु राठी का कहना है कि यदि सोमवार तक आरोपी नहीं पकड़े गये तो वह शहर के कॉलेज बंद करके विरोध करेंगे। पुलिस ने शनिवार को आश्वासन दिया था कि सोमवार तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलोनी में गश्त बढ़ा दी है। आरोपियों के फरार होने के कारण परिजन डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed