{"_id":"5c706537bdec224dce16755a","slug":"201550869815-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाली में युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाली में युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक।
भाली आनंदपुर के शराब ठेकेदार मोहित को गांव के ही युवक ने दोपहर करीब 2 बजे गोली मार दी। वह अपने घर के बाहर लोगों के बीच बैठा था। वारदात की वजह बड़े की हत्या के केस में उसका गवाह होना बताया जा रहा है। इसे लेकर दो दिन पहले ही आरोपी की मां उसके पास राजीनामे के लिए आई थी। राजीनामे से इनकार करने पर उसे गोली मार दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शुक्रवार को भाली आनंदपुर निवासी मोहित अपने घर के बाहर बैठा था। उनके साथ गांव के कुछ और लोग भी थे। दोपहर के समय एक युवक आया और मोहित की कमर में गोली मार कर फरार हो गया। इस दौरान किसी ने हमलावर को नहीं देखा। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत पीजीआई पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
तीन साल पहले हुई थी भाई की हत्या, मुख्य गवाह है
भाली आनंदपुर निवासी सतबीर ने बताया कि रोहित ने मेरे बेटे मोहित को गोली मारी है। इसी ने उसके बड़े भाई की करीब तीन साल पहलेे चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। मोहित इसे केस का मुख्य गवाह है। दो दिन पहले ही आरोपी की मां राजीनामे के लिए घर आई थी। मोहित ने राजीनामा के लिए मना कर दिया। पहले भी कई बार आरोपियों की तरफ से धमकियां मिल चुकी हैं। इसके चलते प्रशासन से सुरक्षा की गुहार भी लगाई गई, मगर सुनवाई नहीं हुई। आरोपी का परिवार कई बार राजीनामा करने का दबाव बना चुका है।