फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एनकाउंटर फाइल नंबर-3

एनकाउंटर फाइल नंबर-3

Mon, 11 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
एनकाउंटर फाइल नंबर-3
रोहतक पुलिस के निशाने पर 17 फरार इनामी, एसपी ने दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

- एसपी ने पांच हजार से पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश को जल्द पकड़ने का किया दावा
- बोले-लापरवाही किसी भी कीमत पर नहंी की जाएगी बर्दाश्त, बदमाशों पर शिकंजा कसने को अलग से टीम का भी गठन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। स्पेशल सेल द्वारा इनामी राजेश भारती व बिदरो समेत चार के एनकाउंटर के बाद रोहतक पुलिस ने भी इनामी बदमाशों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। एसपी ने सभी थानाध्यक्ष, एवीटी व सीआईए की बैठक लेकर इनामी को पकड़ने के संबंध आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


रोहतक की यदि बात की जाए तो पचास हजारी अशोक, अभिषेक उर्फ नवीन, दस हजारी सुखबीर, दस हजारी अमित, पचास हजारी विनोद, पांच हजारी संदीप, भालू, सुनील, अमिताभ समेत 17 से अधिक बदमाश वांछित चल रहे हैं। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने सभी थानाध्यक्षों, एवीटी व सीआईए की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इनामी बदमाशों को पकड़ना बहुत ही जरुरी है। सिपाही से लेकर डीएसपी तक को बदमाशों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया । एसपी ने कहा कि कोई भी बदमाश पुलिस की पकड़ से नहीं बच पाएगा। बदमाशों को पकड़ने के लिए अलग से भी पुलिस टीम का गठन किया गया है। कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed