फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   उड़ीसा, बिहार, यूपी व उतराखंड से लाई जा रही नशे की खेप, महिलाएं भी गिरोह में शामिल

उड़ीसा, बिहार, यूपी व उतराखंड से लाई जा रही नशे की खेप, महिलाएं भी गिरोह में शामिल

Wed, 16 May 2018 03:12 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
उड़ीसा, बिहार, यूपी व उतराखंड से लाई जा रही नशे की खेप, महिलाएं भी गिरोह में शामिल
ओडिशा, बिहार, यूपी व उत्तराखंड से लाई जा रही नशे की खेप, महिलाएं भी गिरोह में शामिल
विज्ञापन

- पुलिस द्वारा हाल ही में पकड़े गए छह आरोपियों से पूछताछ के बाद हुआ खुलासा
- पुलिस बाहरी प्रदेशों के गिरोह के सदस्यों पर कसेगी शिकंजा, संबंधित प्रदेश की पुलिस से किया संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर ओडिशा, बिहार, यूपी के अलावा अन्य स्थानों से नशे की खेप भेजी जा रही है। हाल ही में पुलिस की ओर से महिला समेत पकड़े गए छह आरोपियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया है। रोहतक पुलिस ने नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए संबंधित प्रदेशों की पुलिस से संपर्क कर सहयोग मांगा है।
सीआईए 1 के प्रभारी नवीन कुमार, एएसआई सुशील कुमार व उनकी टीम ने तीन दिन पूर्व ही बिहार निवासी सेक्टर तीन में रह रहे हरिकिशन को 11 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बिहार के ही एक व्यक्ति से गांजा कम दामों पर खरीदने का खुलासा किया था। सीआईए 1 ने आरोपी की तलाश में बिहार की खाक छानी थी मगर सफलता हाथ नहीं लगी। जांच में सामने आया है कि बिहार का युवक फर्जी नाम बताकर नशीली वस्तुओं की सप्लाई करता है।
विज्ञापन

सोमवार को ही सीआईए 2 की टीम ने रोहतक निवासी गीता, बबली, कमलेश व हिसार के युवक को 28 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने बताया था कि वे ओडिशा से गांजा लाए थे। पंद्रह दिन पूर्व ही जनता कॉलोनी से युवक को 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। जिसने उत्तराखंड के हरिद्वार से गांजा लाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बिहार के अलावा ओडिशा, यूपी के शामली, उत्तराखंड के हरिद्वार के लोग हरियाणा के लोगों को नशीले पदार्थ की सप्लाई कर रहे हैं। नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले कई लोगों को चिह्नित किया गया है। आरोपियों को पकड़वाने के लिए संबंधित थाने की पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

---
महिलाएं चला रहीं गिरोह
पुलिस की जांच में सामने आया है कि विभिन्न प्रदेशों में महिलाएं भी गिरोह चला रही हैं। पकड़े गए आरोपियों के माध्यम से गिरोह से जुड़ी महिलाओं को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed