फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नौ पार्किंग से कार को उठाया तो महिला ने एएसआई और सिपाही को जड़े थप्पड़

नौ पार्किंग से कार को उठाया तो महिला ने एएसआई और सिपाही को जड़े थप्पड़

Sat, 25 Nov 2017 02:50 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
नौ पार्किंग से कार को उठाया तो महिला ने एएसआई और सिपाही को जड़े थप्पड़
नो पार्किंग से कार उठाने पर महिला ने एएसआई और सिपाही को जड़े थप्पड़
विज्ञापन

- महिला ने खुद को बताया हिसार में कार्यरत पुलिसकर्मी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नो पार्किंग में खड़ी कार उठाने के बाद गुस्साई महिला ने पुलिस लाइन में पहुंचकर एएसआई और सिपाही को थप्पड़ जड़ दिये। महिला ने अपने आप को हिसार में कार्यरत पुलिसकर्मी बताया। मामला बढ़ता देख अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया। इस मामले में महिला के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
थाने में दी शिकायत में एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि वह क्रेन ड्यूटी पर इंचार्ज है। वह नो पार्किंग में खडे़ वाहनों को उठाकर पुलिस लाइन में ले जाते हैं और चालान काटते हैं। वीरवार शाम को एक कार अशोका मोड़ पर नो पार्किंग जोन में खड़ी थी। इस पर पुलिस क्रेन से कार को उठाकर पुसिल लाइन ले आई। कुछ देर बाद कार को छुड़ाने के लिए एक महिला सहित दो लोग आये। महिला ने खुद को हिसार पुलिस की कर्मचारी बताया।
विज्ञापन

एएसआई दलबीर सिंह का आरोप है कि महिला ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही रणधीर को थप्पड़ मारने शुरू कर दिये। जब वह बीच-बचाव कराने पहुंचे तो महिला ने उन्हें भी थप्पड़ जड़ दिये। इतना ही नहीं महिला ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच भी की। अन्य पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे करके मामले को शांत किया। पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस के पास है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता किया जा रहा है कि महिला के पुलिसकर्मी होने के दावे में कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed