फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीआईए ने छानी दिल्ली की खाक्र, मेवात गैंग को दिल्ली में मिलती थी शरण

सीआईए ने छानी दिल्ली की खाक्र, मेवात गैंग को दिल्ली में मिलती थी शरण

Mon, 30 Apr 2018 03:28 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
सीआईए ने छानी दिल्ली की खाक्र, मेवात गैंग को दिल्ली में मिलती थी शरण

विज्ञापन
सीआईए ने छानी कई जगह की खाक, दिल्ली में मिलती थी मेवात गैंग को शरण

- रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने किया खुलासा, अब शरण देने वाले भी पुलिस के निशाने पर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीआईए ने मेवात गैंग के अन्य फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दिल्ली के विभिन्न स्थानों की खाक छानी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। सीआईए ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने शरण देने वालों की भी तलाश शुरू कर दी है।
सीआईए वन एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि शहर के सेक्टर दो में एटीएम चोरी करने वाले मेवात गैंग के रफीक और सलमान को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस दोनों को छह दिन के रिमांड पर लिए हुए हैं। एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि एटीएम चोरी व लूट की घटनाओं को गिरोह के सदस्य हरियाणा व महाराष्ट्र के अलावा, दिल्ली, राजस्थान व यूपी के मेरठ आदि में भी अंजाम देते थे। इसके लिए गिरोह के सदस्य पहले स्थानीय बदमाशों से गठजोड़ करते थे। इसके अलावा आरोपियों द्वारा दिल्ली में शरण लेने की बात भी समाने आई थी।
विज्ञापन

सीआईए ने फरार चल रहे गिरोह के सदस्यों की तलाश में दिल्ली के नजफगढ़ समेत कई स्थानों की खाक छानी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। बताया कि अब शरण देने वाले भी पुलिस के निशाने पर आ गए है। शरण देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अहम सुराग हाथ लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed