फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चोरी की बाइक पर सवार दो नाबालिग आरोपी सहित तीन दबोचे

चोरी की बाइक पर सवार दो नाबालिग आरोपी सहित तीन दबोचे

Wed, 20 Dec 2017 02:53 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक पर सवार दो नाबालिग आरोपी सहित तीन दबोचे
चोरी की बाइक पर सवार दो नाबालिग आरोपी सहित तीन दबोचे
विज्ञापन

- चोरी की 11 वारदात का किया खुलासा, 8 वारदात नाबालिग ने की
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों में शामिल तीन युवकों को काबू किया है। आरोपियों ने 11 वारदात का खुलासा किया है। इनमें से आठ वारदात अकेले नाबालिग आरोपी ने ही की। आरोपियों दो नाबालिग भी शामिल है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से नाबालिग आरोपियों को हिसार बाल सुधार गृह और तीसरे आरोपी को जेल भेज दिया गया।
सोमवार रात को मुख्य सिपाही अनिल कुमार ने सेक्टर-1 की पुलिया नंबर-2 पर नाकाबंदी करते हुए बाइक सवार तीन युवकों को काबू किया था। आरोपियों से चोरी की बाइक बरामद हुई थी। पूछताछ पर बालिग आरोपी की पहचान गांव कसरैंटी जिला रोहतक हाल राजीव नगर निवासी सुखबीर के रुप में हुई है। दो अन्य युवक जांच में नाबालिग पाए गए। दोनों नाबालिग रोहतक निवासी है। आरोपी सुखबीर एक नट-बोल्ट की फैक्टरी में नौकरी करता है। नाबालिग दोनों आरोपियों की उम्र करीब 16 साल है। मूल रूप से सोनीपत के एक गांव का रहना वाला नाबालिग ही मुख्य आरोपी है। वह सभी 11 वारदातों में शामिल रहा है। 8 वारदात उसने अकेले ही की हैं।
विज्ञापन


इन वारदात का हुआ खुलासा
आरोपी सुखबीर ने नाबालिग मुख्य आरोपी के साथ मिलकर करीब एक महीना पहले रेलवे पुल के पास लाइनपार बहादुरगढ़ से बाइक चोरी की थी। यह बाइक ही आरोपियों से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले नाबालिग मुख्य आरोपी ने रोहतक से बाइक चोरी की थी। जो आशाराम पुलिया के पास झाड़ियों में रखी है।
करीब 25 दिन पहले नाबालिग आरोपी ने बिना नंबर प्लेट की नई बाइक शिवाजी कॉलोनी चौक से चोरी की थी। झज्जर चौक पर बाइक दुघर्टनाग्रस्त हो गई आरोपियों ने उसे मौके पर छोड़कर दिया था।
17 दिसंबर को नाबालिग आरोपी ने झज्जर रोड से मोटरसाइकिल सीटी-100 चोरी की है। चोरी के बाद मोटरसाइकिल को झज्जर रोड़ स्थित पानी की डिग्गी की दीवार के पास खड़ा कर दिया था।
17 दिसंबर को दोनों नाबालिग आरोपियों ने मिलकर एक बाइक मानसरोवर पार्क से चोरी की है। उसे झज्जर रोड स्थित पानी की डिग्गी की दीवार के पास खड़ा कर दिया था।
इसी दिन दोनों नाबालिग आरोपियो ने मिलकर सोनीपत रोड़ रोहतक स्थित फोक्सवैगन कार शोरूम के पास से बाइक चोरी की। बाद में झज्जर रोड स्थित पानी की डिग्गी की दीवार के पास खड़ा कर दिया था।
16 दिसंबर को नाबालिग आरोपी ने रेलवे स्टेशन रोहतक के क्वार्टरों के पास से बाइक चोरी की। फिर उसे भगवती चौक रोहतक स्थित पार्क की दीवार के पास खड़ा कर दिया था।

नाबालिग आरोपी ने करीब 10 दिन पहले रेलवे स्टेशन रोहतक के पास से बाइक चोरी की। तेल खत्म होने पर बाइक को झज्जर बाईपास पर एकांत स्थान पर झाड़ियों मे छिपा दिया था।
12 दिन पहले कमला नगर रोहतक से बाइक चोरी की फिर उसे अपने दोस्त के घर प्रीत विहार कॉलोनी में खड़ी कर दी थी।
8 दिन पहले बाइक रेलवे स्टेशन रोहतक के पास से चोरी की है। बाइक को भगवती चौक रोहतक स्थित पार्क की दीवार के पास खड़ा कर दिया था।
नाबालिग आरोपी ने एकता कॉलोनी रोहतक से चोरी की है। झज्जर रोड स्थित पानी की डिग्गी की दीवार के पास खड़ा कर दिया था। सभी बाइक बरामद कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed