{"_id":"5b75f37e42c79264f25211ef","slug":"171534456702-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के प्रयास में कांस्टेबल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के प्रयास में कांस्टेबल गिरफ्तार
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांस्टेबल ने महिला एसआई के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
-दहेज उत्पीड़न के मामले में नोटिस चस्पा करने गई थी महिला एसआई
-किलोई गांव में आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा करने गई थी एसआई
-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्षेत्र के किलोई गांव में दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा करने के लिए गई महिला एसआई ने के साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि कांस्टेबल ने महिला एसआई के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।
महिला एसआई ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि किलोई गांव के रहने वाले हरियाणा पुलिस के सिपाही जयपाल और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ लाखनमाजरा थाने पर दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज है। इस मामले में तीन बार पुलिस आरोपियों को नोटिस दे चुकी है मगर आरोपी थाने नहीं आ रहे है। बताया कि बुधवार को वह अपनी स्कूटी से किलोई पहुंची तथा कांस्टेबल के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया।
इसी बीच कांस्टेबल जयपाल भी वहां पर आ पहुंचा। आरोप है कि कांस्टेबल ने महिला एसआई के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। एसआई की वर्दी को भी फाड़ दिया गया। कांस्टेबल ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। किसी तरह एसआई ने भागकर जान बचाई। एसआई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।