फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बच्चे को कराया बंधनमुक्त

बच्चे को कराया बंधनमुक्त

Sun, 17 Mar 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को कराया बंधनमुक्त
तस्करी कर लाए गए किशोर से मकान में काम करा रहे थे आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर, केस दर्ज
विज्ञापन

-सीडब्ल्यूसी और अपराध शाखा और बचपन बचाओ आंदोलन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मारा था छापा
-पांच हजार रुपये में दिल्ली की प्लेसमेंट एजेंसी से लाया गया था मासूम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सेक्टर दो स्थित मकान में झारखंड के किशोर से मकान के अंदर पिछले करीब एक साल से काम कराया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर सीडब्ल्यूसी, अपराधा शाखा और बचपन बचाओ आंदोलन के पदाधिकारी मौके पर पहुुंचे और बच्चे को बंधनमुक्त कराया। जिस मकान में बच्चे से काम कराया जा रहा था। वह आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार का है। राज्य अपराधा शाखा की एसआई की श्किायत पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
अपराधा शाखा के एएसआई सज्जन सिंह और सीडब्ल्यूसी चेयरमैन राज सिंह सांगवान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर दो स्थित मकान में मासूम बच्चे को झारखंड से तस्करी कर लाया गया है और जबरदस्ती काम कराया जा रहा है। मामले की सूचना पाते ही अपराधा शाखा के अलावा बचपन बचाओ आंदोलन और सीडब्ल्यूसी की टीम मौके पर पहुंची व झारखंड के टाटानगर के रहने वाले 15 वर्षीय मासूम को बरामद कर लिया। मासूम ने आए दिन जबरदस्ती काम कराने का आरोप लगाया। राज्य अपराध शाखा की एसआई राजवंती की शिकायत पर इंस्पेक्टर अजय कुमार, उनकी पत्नी अध्यापिका अंजना और उसकी सांस नरेश देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

---
दिल्ली की प्लेसमेंट एजेंसी से लिया था
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि किशोर को दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी से पांच हजार रुपये में लिया गया था। मासूम से पूछताछ की जा रही है। अन्य स्थानों पर भी तस्करी कर लाए गए बच्चे हो सकते हैं। पुलिस और सीडब्ल्यूसी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed