फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डीएसपी ओर पुलिस अधिकारी बनकर दो महिलाओं से जेवरात ठगे, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

डीएसपी ओर पुलिस अधिकारी बनकर दो महिलाओं से जेवरात ठगे, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

Wed, 25 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी ओर पुलिस अधिकारी बनकर दो महिलाओं से जेवरात ठगे, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
ताई कडा काड़ दै, नई तैं बदमाश मार दवांगे
विज्ञापन

- डीएसपी बनकर दो महिलाओं को बरगलाया और छीन लिए जेवरात

- सोनीपत रोड और शीला बाईपास पर बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम
- अंबेडकर चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक कैद, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में स्नैचिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को सोनीपत रोड और शीला बाईपास पर मॉर्निंग वाक और पोते को छोड़ने के लिए जा रही अधेड़ महिलाओं से डीएसपी और पुलिस अधिकारी बनकर सोने की अंगूठी, कड़े छीन लिए गए। आरोपी बाइक सवारों ने दोनों से बदमाशों द्वारा जेवरात उतारने की बात कहते हुए निकलवा लिए थे। आरोपी अंबेडकर चौक पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को तलाश किया मगर उनका कोई पता नहीं लग सका।

दुर्गा कॉलोनी निवासी प्रेम कौर ने बताया कि वह सुबह करीब पौने सात बजे अपने पोते अभिनव को पैदल ही गोहाना रोड स्थित संस्कृति स्कूल में छोड़ने गईं थीं। उसको स्कूल में छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी बीच बाइक पर सवार करीब 45 से 50 वर्ष की उम्र के दो व्यक्ति पहुंचे। एक ने खुद को डीएसपी बताया और अपना कार्ड भी दिखाया। दूसरे ने कहा कि वह भी पुलिस में ही है। कहा कि अपने सोने के कड़े उतारकर चुनरी में बांध लो। वरना बदमाश लूटकर ले जायेंगे। अब तक शहर में कई महिलाओं से लूट की जा चुकी है। उसने सोने के कड़े निकाल लिए। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार कड़े छीनकर फरार हो गए। उसने बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा भी किया मगर वह हाथ नहीं आ सके। आरोपी अंबेडकर चौक पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए।
विज्ञापन


सोने की अंगूठी चुनरी में बांध ले, वरना लूट लेगा कोई
भरत कॉलोनी निवासी राममूर्ति देवी ने बताया कि प्रतिदिन की भांति वह मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे मॉर्निंग वाक के लिए पास की कॉलोनी में गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तो एक बाइक पर सवार दो अधेड़ उसके पास पहुंचे और राम-राम कहा। एक ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी है। उसने पूछा आज का अखबार पढ़ा है क्या? मैने मना कर दिया। उसने कहा कि सोने की अंगूठी पहनकर चलने वाली एक लीलावती नाम की वृद्धा की हत्या कर दी गई है। सोने की अंगूठी भी लूट ली है। आप अपनी सोने की अंगूठी और चूड़ियां चुनरी में बांधकर रख लो। वरना पुलिस दो हजार का जुर्माना कर देगी। जिस पर मैने अंगूठी और चूड़ियां चुनरी में बांधकर रख लीं। इसके बाद मै वापस घर चली आई। घर जाकर अखबार देखा तो उसमें किसी लीलावती की हत्या की खबर नहीं थी। यहीं नहीं चुनरी में मेरे द्वारा बांधी गई चूड़ियां और अंगूठी भी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मामलों की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्नैचरों की तलाश में विभिन्न स्थानों की खाक छानी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।

---


वर्जन
महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। मोटरसाइकिल सवार 2 आरोपी अंबेडकर चौक पर लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गए। सी.सी.टी.वी. के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिर तार कर लिया जाएगा।
श्रीभगवान, सिविल लाईन थाना प्रभारी

यह बरते सावधानी
-यदि कोई खुद को पुलिस अधिकारी बनकर जेवरात उतारने की बात कहता है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस को दे
- कोशिश करें की झुँड में मार्निंग वाक के लिए जाए
- यदि कोई संदिग्ध दिखता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed