{"_id":"5b5250ab4f1c1b49748b603d","slug":"161532121259-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंभेवा से सुनारिया जा रहे मोपेड सवार दंपति की जलेबी चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भंभेवा से सुनारिया जा रहे मोपेड सवार दंपति की जलेबी चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से मोपेड सवार दंपति की मौत
जलेबी चौक की घटना, बेटे के लिए बहू देखने गए थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के बाहर जलेबी चौक पर मोपेड सवार दंपति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा कि पति पत्नी अपने बेटे के लिए बहू देखने के गए थे।
सुनारिया कलां निवासी रवि ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी मां विमला व पिता ईश्वर झज्जर के गांव भंभेवा में रिश्तेदार के घर गए थे। यहां से वह मोपेड से शुक्रवार दोपहर 12 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में जलेबी चौक पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान वह भी मोपेड के पीछे-पीछे अपनी बाइक से चल रहा था। वाहन चालक के कट मारने के कारण माता-पिता सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में पीजीआई पहुंचाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।