फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला शरीर का बाकी हिस्सा

2 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला शरीर का बाकी हिस्सा

Fri, 24 Nov 2017 03:22 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
2 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला शरीर का बाकी हिस्सा
दो घंटे चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला बाकी शरीर
विज्ञापन

- मकड़ौली में महिला का निचला धड़ मिलने के मामले में होगा डीएनए टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मकडौली गांव में रजवाहे के किनारे खदान में मिले महिला के निचले धड़ की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने वीरवार को मौके पर जाकर महिला के शरीर के अन्य हिस्सों को तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा रखा है। पुलिस महिला का डीएनएन टेस्ट भी करवाएगी।
जांच अधिकारी एएसआई एएसआई सुरेश ने बताया कि शव करीब पांच छह दिन पुराना है। शव की पहचान के लिए पुलिस ने जिलेभर के सभी पुलिस थानों और चौकी से पिछले दिनों दर्ज किये गये केस के बारे में रिपोर्ट मांगी है। हालांकि अभी तक कई जगह से आई रिपोर्ट में मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने आकाशवाणी के माध्यम से भी महिला के बारे में जानकारी दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि शव के बाकी हिस्सों की मौके पर तलाश की गई। करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया मगर बाकी का हिस्सा नहीं मिला।
विज्ञापन

बता दें कि गांव मकड़ौली में बुधवार की शाम को रजवाहे के बीच खदान में महिला के शरीर का नीचे का हिस्सा कटा हुआ मिला था। कुछ हिस्से को आरोपियों ने जला रखा था। शरीर का ऊपरी हिस्सा नहीं था। पुलिस को अंदेशा था कि आरोपी महिला की हत्या कर बोरे में शव को लेकर आये और आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed