फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   घर से बिना बताए निकला, कंसाला में ऑटो पलटने से मौत

घर से बिना बताए निकला, कंसाला में ऑटो पलटने से मौत

Fri, 28 Jul 2017 02:02 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
घर से बिना बताए निकला, कंसाला में ऑटो पलटने से मौत
घर से बिना बताए निकला, कंसाला में ऑटो पलटने से मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सांपला थानाक्षेत्र के गांव कंसाला के पास ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक घटना वाले दिन ही घर से बिना बताए चला गया था।
किलोई निवासी सुखबीर खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजारा करते हैं। उनका बेटा मोनू मंगलवार की सुबह बिना बताए अपने घर से निकल गया था। परिजनों ने दिनभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुखबीर के पास बुधवार को सांपला पुलिस का फोन आया। पुलिस ने बताया कि उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सुखबीर अन्य ग्रामीणों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां पर पुलिस ने बताया कि मोनू अपने अन्य चार साथियों के साथ ऑटो में सवार होकर कंसाला जा रहा था।
विज्ञापन


कंसाला में ऑटो अचानक पलट गया, इसमें मोनू की मौत हो गई और उसके साथी घायल हो गए। दोस्तों के घायल होने के कारण मोनू की पहचान नहीं हो सकी थी। जब दोस्तों को होश आया तो उन्होंने पहचान की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed