फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आसाम की किशोरी का अपहरण, हड़कंप मचा

आसाम की किशोरी का अपहरण, हड़कंप मचा

Tue, 02 Jul 2019 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
आसाम की किशोरी का अपहरण, हड़कंप मचा
रोहतक। शहर के हैफेड चौक के पास से रोहतक में परिवार के साथ रह रही असम की 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां का आरोप अपहरणकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट और उसकी बेटी को साथ ले गए। इसकी सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस के साथ डीएसपी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू की। वहीं देर शाम किशोरी के परिजन थाने पहुंचे। किशोरी की मां ने कहा कि जब तक उसकी बेटी नहीं मिल जाती वह थाने से नहीं जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुससार किशोरी की मां ने बताया कि वह अपनी बेटी को लेकर पड़ोसी के यहां पर काम करने के लिए जा रही थी। जब वह चौक पर पहुंची तो तीन बाइकों पर सवार छह से अधिक युवक मौके पर पहुंचे और उसकी बेटी से जबरदस्ती करने लगे। जब उसने विरोध किया तो मारपीट की और बेटी का अपहरण कर भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। किशोरी और एक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है। हालांकि किशोरी और आरोपियों को तलाश करने के प्रयास जारी है। समाचार लिखे जाने तक किशोरी की मां थाने में ही डेरा डाले बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed