फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रिटायर्ड एसआई की हालत में सुधार, सीसीटीवी में कैद आरोपी फरार

रिटायर्ड एसआई की हालत में सुधार, सीसीटीवी में कैद आरोपी फरार

Fri, 21 Jun 2019 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड एसआई की हालत में सुधार, सीसीटीवी में कैद आरोपी फरार
रोहतक। शहर के वैश्य कॉलेज रोड पर पीपल वाली गली में हरियाणा के रिटायर्ड एसआई को गोली मारने के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। उधर, रिटायर्ड एसआई की हालत में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि अभी पीजीआई में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी के रहने वाले हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड एसआई हुकम चंद को दो युवकों ने रास्ते में रोक लिया था और दो गोली मारकर फरार हो गए थे। हालांकि गोली लगने के बाद भी हुकम चंद ने एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे। हुकम चंद के बेटे अनुज नरवाल ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। मामले को लेकर एसपी जशनदीप सिंह रंधावा से भी मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


सीआईए-3 भी करेगी मामले की जांच
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि रिटायर्ड एसआई को गोली मारने के मामले की जांच पुलिस के साथ-साथ सीआईए 3 प्रभारी ललित कुमार यादव को भी सौंपी गई है। सीआईए 3 प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed