फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   छात्रा की बरामदगी को परिजनों का हंगामा

छात्रा की बरामदगी को परिजनों का हंगामा

Fri, 14 Jun 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की बरामदगी को परिजनों का हंगामा
रेवाड़ी। कस्बा बावल से करीब 80 दिन पहले लापता कक्षा बारहवीं की छात्रा का पता नहीं मिलने से गुस्साएं परिजनों ने वीरवार को लघु सचिवालय के गेट पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों व परिजनों के करीब आधा घंटा तक तनातनी बनी रही है। परिजनों का आरोपी था कि वे लापता बेटी की शिकायत लेकर चार बार पुलिस अधीक्षक के पास आ चुके हैं, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें मिलने नहीं दे रहे हैं। देर शाम परिजनों ने बावल थाना में पहुंचकर हंगामा कर पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। थाने में मौजूद डीएसपी जयसिंह ने उन्हें पांच दिन में लापता छात्रा को बरामद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

करीब 80 दिन पहले बावल निवासी कक्षा बारहवीं की एक छात्रा बोर्ड की परीक्षा देने गई थी, लेकिन शाम को वह घर नहीं लौटी। छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि कस्बा निवासी एक युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने युवक पर अपहरण का भी आरोप लगाया। छात्रा को बरामद करने के लिए परिजनों द्वारा कई बार पुलिस अधिकारियों के पास गुहार लगाई गई, लेकिन पुलिस ने मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे गुस्साएं परिजन वीरवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने लघु सचिवालय पहुंचें, लेकिन गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक से नहीं मिलने दिया तथा गेट को बंद कर दिया। इससे परिजन भड़क गए तथा गेट पर ही करीब आधा घंटा तक जमकर हंगामा किया। परिजनों व पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक तनातनी का माहौल बना रहा। इसके बाद डीएसपी से मिलवाया गया, लेकिन परिजन एसपी से मिलने की जिद करते रहे। पुलिस अधीक्षक से मिलने से नाराज परिजनों ने शाम को बावल थाना परिसर में हंगामा किया। डीएसपी जयसिंह भी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पांच दिन में लापता छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पांच दिन में छात्रा बरामद नहीं हुई तो आंदोलन
पीड़ित परिजनों का कहना है कि अगर पांच दिन के दौरान लापता छात्रा को बरामद नहीं किया गया तो आंदोलन की राह अपनाएंगे। जिसमें कर्णी सेना व विप्र के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक को बचा रही है पुलिस
उधर, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि छात्रा का अपहरण करने वाले युवक के बारे में पुलिस को सब कुछ बता दिया गया है। उसके बाद भी पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। आरोपी प्रभावशाली परिवार से संबंध रखता है, इसलिए पुलिस से मिलीभगत है।

पीड़ित परिवार उनसे मिला था। मामला उनकेे संज्ञान में है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर छात्रा का बरामद कर लिया जाएगा।
-जयसिंह, डीएसपी बावल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed