{"_id":"5b1d92034f1c1bf26e8b7458","slug":"151528664579-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से अधिक लोगों से मांगी थी रंगदारी, व्यापारियों ने पुलिस को सौंपी आडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 से अधिक लोगों से मांगी थी रंगदारी, व्यापारियों ने पुलिस को सौंपी आडियो
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 से अधिक लोगों से मांगी थी रंगदारी, व्यापारियों ने पुलिस को सौंपी ऑडियो रिकॉर्डिंग
- दहशत के चलते पुलिस से शिकायत नहीं कर रहे थे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इनामी बदमाश राजेश भारती, संजीत बिदरो के एनकाउंटर के बाद अब व्यापारी भी खुलकर पुलिस के सामने आने लगे हैं। दिल्ली व हरियाणा के बीस से अधिक व्यापारियों ने संबंधित पुलिस को राजेश व बिदरो द्वारा दी गई धमकी की ऑडियो सौंपी है।
क्रांति गैंग का सरगना राजेश भारती व संजीत बिदरो हरियाणा ही नहीं दिल्ली, राजस्थान से लेकर अन्य स्थानों पर व्यापारी, कारोबारियों से रंगदारी मांगने के लिए जाना जाता है। एनकाउंटर के बाद राजेश द्वारा मांगी गई धमकी की चार ऑडियो सामने आई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को भी 16 व्यापारी व कारोबियों ने दिल्ली व हरियाण पुलिस को राजेश द्वारा पचास लाख से लेकर एक करोड़ तक की रंगदारी मांगने की ऑडियो सौंपी। दहशत के चलते व्यापारी पुलिस से शिकायत नहीं कर पा रहे थे।
आखिर किसके पास है एके-47
जिस एके-47 का हवाला देकर गैंग व्यापारियों से रंगदारी मांगता था उसे एनकाउंटर के बाद भी स्पेशल सैल बरामद नहीं कर सका है। माना जा रहा है कि गैंग के अन्य सदस्यों के पास एके-47 हो सकती है। दिल्ली व रोहतक पुलिस ने भी इसकी छानबीन शुरू कर दी है।