{"_id":"5cdb28e7bdec22079179195d","slug":"141557866727-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह कर सुरक्षा के लिए कोर्ट पहुंची युवती को परिजन ले गए साथ, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह कर सुरक्षा के लिए कोर्ट पहुंची युवती को परिजन ले गए साथ, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। प्रेम विवाह कर सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए जा रही युवती को मंगलवार उसके परिजन कोर्ट के बाहर से अपने साथ ले गए। इससे काफी देर तक कोर्ट के बाहर हंगामा होता रहा। इस दौरान पुलिस भी तमाशाबीन बनी रही। हालांकि चार घंटे बाद वह आर्य नगर थाने पहुंची और अपने बयान दर्ज कराए। बयान में युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से भाई के साथ गई थी। हालांकि पुलिस ने भी जबरदस्ती करने की बात से इनकार किया है।
जानकारी के अनुसार महम के रहने वाले युवक का क्षेत्र की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह करने के बाद युगल मंगलवार को कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए पहुंचा था। इसी बीच युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि युवती को उसका भाई और एक अन्य जबरदस्ती अपने साथ लेकर जाने लगे। इसी बीच प्रेमी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए युवती को अपने साथ ले गए। इस दौरान जब युवक ने अपहरण का शोर मचाया तो पुलिस और सीआईए में हड़कंप मच गया। इसके बाद सूचना मिलने पर आर्य नगर, सिविल लाइन व महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हंगामे के करीब चार घंटे बाद युवती लौटी और अपहरण की बात को गलत बताते हुए अपनी मर्जी से जाने की बात कही। वहीं, एसएचओ नरेंद्र पाल का कहना है कि युवती ने लिखित में बयान देते हुए अपनी मर्जी से जाने की बात कही है। उसके परिजनों से कोई गिला शिकवा नहीं है। बाद में युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई।
मुझे दी मारने की धमकी
उधर, प्रेम विवाह करने वाले युवक का आरोप है कि युवती के भाई ने युवती को ले जाते समय पहले तो उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद कहा कि बहन को अपने साथ न ले जाए वरना उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद आरोपी युवती को लेकर चले गए थे। उसने युवती को तलाश भी किया मगर उसका पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन
सवाल : 50 से अधिक पुलिसकर्मी फिर भी कोर्ट के बाहर से युवती को ले गए
रोहतक। कोर्ट के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिदिन पुलिस के अलावा सीआईए के करीब पचास पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद मंगलवार को परिजन युवती को अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे। मगर पुलिस ने उन्हें पकड़ना तक मुनासिब नहीं समझा। पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है।