फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चरस के साथ पकड़े युवक को छोड़ने के मांगे 30 हजार रुपये, हेड कांस्टेबल सस्पेंड, केस दर्ज

चरस के साथ पकड़े युवक को छोड़ने के मांगे 30 हजार रुपये, हेड कांस्टेबल सस्पेंड, केस दर्ज

Tue, 04 Dec 2018 03:15 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
चरस के साथ पकड़े युवक को छोड़ने के मांगे 30 हजार रुपये, हेड कांस्टेबल सस्पेंड, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। एक किलो 100 ग्राम चरस के साथ करतारपुरा मोहल्ले के पकड़े गए युवक को छोड़ने के बदले सीआईए-1 में तैनात हेड कांस्टेबल ने आरोपी की पत्नी से 30 हजार रुपयों की मांग की। ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने हेड कांस्टेबल यशवीर को सस्पेंड कर दिया। वहीं उसके खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। डीएसपी को मामले की जांच सौंपी गई है।
दो दिसंबर को सीआईए-1 में तैनात हेड कांस्टेबल यशवीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने करतारपुरा के वीरेंद्र को एक किलो 400 ग्राम चरस के साथ सुखपुरा चौक के पास से गिरफ्तार किया था। आरोपी सुखपुरा चौक से होते हुए पाड़ा मोहल्ले में चरस बेचने के लिए जा रहा था। आरोपी के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में वीरेंद्र की पत्नी ने एसपी से शिकायत की थी। आरोप था कि हेड कांस्टेबल ने उसके पति को छोड़ने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी। रिकॉर्डिंग भी सौंपी गई थी। एसपी ने मामले की जांच कराई। प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही पाए गए। एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ सिटी थाने पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
रिश्वत मांगने का मामला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। यदि कोई भी रिश्वत मांगता है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed