फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अमर उजाला फॉलोअप

अमर उजाला फॉलोअप

Wed, 25 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फॉलोअप
अमर उजाला फालोअप
विज्ञापन

करीबियों ने ही की जमानत पर आए चोरी के आरोपी की हत्या
-पुलिस को लगे अहम सुराग हाथ
-शव के पास से बरामद स्कूटी भी चोरी की निकली
-शव से बरामद पिस्तौल भी था अवैध
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के विशाल शर्मा हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। करीबियों पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शव के पास से बरामद स्कूटीचोरी की थी। इसके अलावा पिस्तौल भी अवैध था। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विशाल मूलरूप से जिला झज्जर के दूबलधन का रहने वाला था। उसके पिता पप्पू की कई साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो चुकी है। जिसके बाद 23 वर्षीय विशाल वर्मा अपनी बीमार मां और बहन के साथ किराये के मकान में रह रहा था। वह शाम छह बजे स्कूूटी नम्बर एचआर 12 क्यू-6637 लेकर निकला था। जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि पुराना शुगर मिल के पास उसके सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मां की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हत्याकांड के संबंध में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। करीबियों पर ही हत्या का शक है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी के शव पास से बरामद स्कूटी चोरी की थी। इसके अलावा पिस्तौल भी अवैध था। अब पिस्तौल मृतक का था या फिर आरोपियों ने उसे हत्या के बाद डाला। पुलिस उसकी जांच में जुटी है। एसपी ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुवेनाइल की वजह से हो गया था बरी
विशाल का रिकार्ड खराब रहा है। उसके खिलाफ चार मामले दर्ज पाए गए हैं। 2013 में अपने दोस्त की हत्या के आरोप में जेल गया था। जुवेनाइल के तहत केस चला तो वह बरी हो गया। इसके अलावा उस पर तीन चोरी के मुकदमे दर्ज थे। जिनमें कई अभी विचाराधीन थे।


वर्जन---

विशाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उसके सिर में एक गोली लगी हुई थी। कई युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

-राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed