फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गो तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, घेराबंदी कर दबोचा

गो तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, घेराबंदी कर दबोचा

Wed, 27 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
गो तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, घेराबंदी कर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
गो तस्करों ने मंगलवार अल सुबह रुकने का इशारा करने पर पुलिस पर फायरिंग दी। पुलिस ने बचते हुए घेराबंदी करके आरोपियों को दबोच लिया। एंटी व्हीकल थेफ्ट और डिटेक्शन टीम ने 2 ट्रकों में गोकसी के लिए भरे 24 गोवंश को बरामद किया है। आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने की फिराक में थे। तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एवीटी इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को सूचना मिली थी कि दो ट्रकों में गोवंश भरकर गोकसी के लिए पानीपत की तरफ से रोहतक नए बाईपास से होते हुए दिल्ली ले जाया जा रहा है। इस पर एसआई धर्मबीर के नेतृत्व में टीम को छापेमारी के लिए भेजा गया। टीम ने बोहर गांव के पास सोनीपत रोड में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। तभी दो ट्रक पानीपत की तरफ से आते दिखे। जब ट्रक को रोकने का इशारा किया गया तो एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेरेबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान श्रवण निवासी नकोदर हाल किरायेदार जालंधर (पंजाब), जसवंत निवासी कागड़ा (हिमाचल प्रदेश) और शहनवाज पुत्र इरफान निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप मे हुई। आरोपी शहनवाज ने पुलिस पर फायरिंग की थी और उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद हुई। जांच में दोनों पुलिस ने दोनों ट्रकों से 12-12 गोवंश बरामद किये। एक गोवंश मृत था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed