{"_id":"59b0480b4f1c1bb0488b4571","slug":"131504725003-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नंबर प्लेट लगा करते थे शराब तस्करी, काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी नंबर प्लेट लगा करते थे शराब तस्करी, काबू
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा शराब की तस्करी करने के मामले में शामिल चौथे आरोपी को कसौला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहतक जिला के गांव सांघी निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया था। जानकारी मुताबिक हाल ही में आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में हिमाचल मंडी जेल में बंद था। ज्ञात रहे कि पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब ले जाते आरोपियों को पकड़कर कार के अंदर से 216 बोतल शराब बरामद की थी।