{"_id":"5c706520bdec2273771f3f65","slug":"121550869792-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या- लोकल फ्रंट के लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की हत्या- लोकल फ्रंट के लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक/लाखनमाजरा। लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के गांव चांदी में सो रहे किसान नरेश की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि पांच गोलियां चलने के बाद भी बगल के कमरे में सो रही पत्नी और पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। दो हथियारों से आधी रात को पांच गोलियां मार कर किसान की हत्या कर दी गई। गांव के ही दो लोगों पर जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगा है, हालांकि पुलिस मृतक की पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि गोली मारने में दो लोग शामिल रहे होंगे।
नरेश की पत्नी मनीषा का कहना है कि वीरवार रात जब वह कमरे में सो रही थी तब उसके पति नरेश बाहर बरामदे में सो रहे थे। वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उठकर पति नरेश को उठाने गई तो वह लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़े थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। नरेश की छाती व पेट पर गोली के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके से पांच खोल बरामद कर लिए हैं। हत्या की सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। टीम प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए जांच की व मौके से बरामद गोलियों के खोल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा। पुलिस ने नरेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बड़े भाई गुलाब का कहना है कि नरेश शराब पीने का आदी था।
तीन साल पहले भी नरेश पर हरीश पर किया था चाकू से हमला
किसान नरेश पर पहले भी हमला हो चुका है। आरोपी हरीश ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया था। जमीन के पुराने विवाद से भी हत्याकांड को जोड़ा जा रहा है। वहीं, मामले में मृतक की पत्नी की भूमिका भी पुलिस पड़ताल कर रही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि हरीश उर्फ हन्नी गांव का भांजा है। यह काफी समय से अपने मामा अनिल के घर रह रहा है। आरोप है कि वह नरेश को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
वर्जन :
चांदी गांव में किसान नरेश की गोली मारकर हत्या करने के मामले में टीम को मौके से कुछ सुबूत मिले हैं। मृतक नरेश के भाई गुलाब ने दो लोगों पर शक जाहिर किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर सुभाष, प्रभारी, लाखनमाजरा थाना।