{"_id":"5be6031fbdec2269757897f7","slug":"121541800735-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ पांच को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस के साथ पांच को पकड़ा
Updated Sat, 10 Nov 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सीआईए-1 ने नेपाल और बिहार से लाई गई करीब तीस लाख के चरस के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर चरस को सप्लाई करने का खुलासा किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर लेने के निर्देश दिए है। सीआईए-1 आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
सीआईए-1 के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि उनकी टीम रात के समय शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि भालौठ नहर के पास कुछ युवक चरस लेकर पहुंच रहे हैं। चरस को जींद, रोहतक और अन्य जिलों में सप्लाई किया जाना है। मामले की सूचना पाते ही सीआईए-1 मौके पर पहुंची। पांच आरोपियों को मौके से दबोच लिया। कार से करीब 55 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामद चरस की कीमत 30 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को जीद निवासी संदीप, बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी हरि नारायण, संतोष कुमार, संजीव मिश्र, अनीश बताया।
आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया नेपाल और बिहार से चरस को लेकर आते हैं। नेपाल निवासी गिरोह का सरगना सुरेश हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर चरस सप्लाई करता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब दस हजार रुपये किलो के हिसाब से चरस को लाया जाता है। हरियाणा ओर अन्य स्थानों पर चरस को 50 से 60 हजार रुपये प्रति किलो तक बेचा जाता है। आरोपियों को कोर्ट में पेश् ा किया गया। कोर्ट के आदेश पर सीआईए-1 ने आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे होने की आशंका है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में यह रहे शामिल एएसआई अमित, एएसआई नफे, मुख्य सिपाही यशवीर, मनोज, विश्वजीत, सिपाही महाबीर, सिपाही हरपाल और सिपाही जितेंद्र।