फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पाकिस्तान के रावलपिंडी की है महिला आईएसआई एजेंट, बिहार, मध्य प्रदेश के लोगों के भी थी संपर्क में

पाकिस्तान के रावलपिंडी की है महिला आईएसआई एजेंट, बिहार, मध्य प्रदेश के लोगों के भी थी संपर्क में

Wed, 04 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के रावलपिंडी की है महिला आईएसआई एजेंट, बिहार, मध्य प्रदेश के लोगों के भी थी संपर्क में
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

--------------------------------

पाकिस्तान के रावलपिंडी की है महिला आईएसआई एजेंट, बिहार, मध्य प्रदेश के लोगों के भी थी संपर्क में
- पुलिस की जांच में सामने आई उक्त बातें
- मामला दूसरे देश से जुड़ा होने के कारण पुलिस महिला आईएसआई एजेंट को पकड़ने में साबित हो रही नाकाम
महबूब अली
रोहतक। जिस पाकिस्तानी महिला आईएसआई एजेंट को सोनीपत का गौरव सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भेज रहा था वह रावलपिंडी की निकली। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार के लोगों के भी संपर्क में थी। आरोपी महिला के पाकिस्तान का होने के कारण पुलिस उसे पकड़ना मुश्किल है।
सोनीपत के गन्नौर निवासी गौरव को सिविल थाना पुलिस ने 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। उस पर आईएसआई एजेंट को गोपनीय जानकारी भेजने का आरोप है। पुलिस ने खुलासा किया था कि गौरव महिला आईएसआई एजेंट के संपर्क में था और उसे व्हॉट्सएप एवं फेसबुक के जरिये सेना से संबंधित जानकारी भेज रहा था। पुलिस ने पाकिस्तानी महिला अमिता उर्फ सोनू की भी जांच शुरू कर दी। गौरव को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार अमिता उर्फ सोनू पाकिस्तान के रावलपिंडी की रहने वाली है हालांकि पहले महिला को लाहौर का बताया जा रहा था। इसके अलावा पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला के संपर्क में पंजाब के अलावा बिहार व मध्यप्रदेश के भी कुछ लोग व्हॉट्सएप के जरिये संपर्क में थे। हालांकि ये लोग कौन हैं, पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला आईएसआई एजेंट के पाकिस्तान का होने के कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है।
विज्ञापन

---
दिल्ली की महिला को दे दी थी क्लीन चिट
सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भेजने के मामले में दिल्ली निवासी अमिता आहुलवालिया भी पुलिस के टारगेट पर आ गई थी। महिला को भी आईएसआई एजेंट होने की बात कही जा रही थी, मगर पुलिस की जांच में महिला पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट नहीं निकली थी। जिस पर दिल्ली की अमिता को क्लीन चिट दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ढाई माह बीतने के बाद भी नहीं आई मोबाइल रिपोर्ट
गौरव को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल मिला था। जिसे गौरव ने पुलिस को देखते ही सड़क पर पटककर तोड़ दिया था। जिसके कारण मोबाइल में आई कॉल की जांच पुलिस नहीं कर सकी थी। मोबाइल की डिटेल निकलवाने के लिए जांच को गुरुग्राम भेजा गया था, लेकिन ढाई माह बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। हालांकि कई बार एसपी भी रिपोर्ट के लिए लैब के अधिकारियों को पत्र भेज चुके हैं।

---
आईएसआई एजेंट पाकिस्तान के रावलपिंडी की निकली है। मोबाइल रिपोर्ट भी अभी नहीं आ सकी है। उस एजेंट को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मोबाइल रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - श्रीभगवान, एसएचओ सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed