फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीआईए 2 के साथ लूट का प्रयास, दो दबोचे

सीआईए 2 के साथ लूट का प्रयास, दो दबोचे

Sun, 01 Apr 2018 03:28 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
सीआईए 2 के साथ लूट का प्रयास, दो दबोचे
मेरठ के लिए भी
विज्ञापन


सीआईए-2 स्टाफ के साथ लूट का प्रयास, तीन दबोचे
- दो देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद, शराब तस्कर की हत्या के लिए मेरठ से खरीदे थे हथियार

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
करौथा-बालंद रोड पर बदमाशों ने सीआईए-2 स्टाफ को ही रुकवाकर पिस्तौल व अन्य अधिकारियों के बल पर लूट का प्रयास किया। टीम ने तीनों बदमाशों को पिस्तौल व अन्य हथियारों के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों को शराब ठेकेदार की हत्या करनी थी। इसके लिए मेरठ से हथियार भी खरीदे जा चुके थे। तीनों को कोर्ट के आदेश के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एसपी पंकज नैन ने बताया कि सीआइए-2 को सूचना मिली कि शहर के करौंथा बालंद रोड पर तीन बदमाश लूटपाट के इरादे से खड़े हुए है। सूचना पाते ही सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। मगर बदमाशों ने सीआईएस की टीम को ही लूट के इरादें से घेर लिया। पिस्तौल व अन्य हथियारों के बल पर पुलिस से लूट का प्रयास किया गया। रुपये व सामान न देने पर जान स मारने की भी धमकी दी गई। टीम के सदस्यों ने हौंसला दिखाते हुए तीनों बदमाश झज्जर निवासी दीपक, राकेश व बालंद गांव निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि बदमाशों के पा से दो देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, बैट्री बरामद हुई है।
विज्ञापन



शराब ठेकेदार की हत्या को मेरठ से की गई थी हथियारों की खरीद
रोहतक (ब्यूरो)। सीआईए की टीम ने बताया कि आरोपी संदीप पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। पूर्व में जहां संदीप पर डकैती का प्रयास, चोरी के कई मामले दर्ज है। जांच में पता चला है कि संदीप को अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही रहने वाले एक शराब ठेकेदार की हत्या करनी थी। इसके लिए पूरी प्लानिंग बनाई जा चुकी है। यहीं नहीं मेरठ से भी हत्या के लिए हथियार खरीदे जा चुके हैं। एक सप्ताह पूर्व ही मेरठ से हथियार खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed