{"_id":"5b3be0984f1c1b78468b4732","slug":"11530650776-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलालों के फेर में फंसकर रेंज के पांच जिलों के लोगों के साथ ठगी, विवाहिता सामान व नकदी लेकर लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलालों के फेर में फंसकर रेंज के पांच जिलों के लोगों के साथ ठगी, विवाहिता सामान व नकदी लेकर लापता
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलालों के फेर में फंसकर रेंज के पांच जिलों के लोगों के साथ ठगी, विवाहिता सामान व नकदी लेकर लापता
- यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल की विवाहिता शादी के एक सप्ताह बाद सामान लेकर लापता
- रोहतक के अलावा सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर के 20 से अधिक लोग बने शिकार
- दलाल के माध्यम से कराई थी शादी
- लोगों ने अब आईजी कार्यालय पर पहुंचकर लगाई कार्रवाई की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दलालों के फे र में फंसकर रेंज के पांच जिलों के लोगों के साथ शादी कराने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली गई। बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल से युवकों की शादी कराई गई। मगर नव विवाहिता शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुराल में रखा लाखों का सामान और नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस से शिकायत की गई मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब आईजी कार्यालय पहुंचकर पीड़ितों ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस तरह के मामलों की एक बानगी
केस नंबर-एक
रोहतक के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि उसके गांव में युवाओं की शादी के लाले पड़े हुए हैं। एक माह पूर्व ही वह एक व्यक्ति के संपर्क में आया। व्यक्ति ने बताया कि वह मेरठ की एक युवती से लड़के की शादी करा देगा। मगर इसके बाद उससे एक लाख रुपये लिए गए। मेरठ से बेटे की शादी करा दी। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व ही नव विवाहिता घर में रखे दो लाख रुपये व सामान लेकर लापता हो गई। विवाहिता व उसके परिजनों को तलाश करने का प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। उल्टे विवाहिता के परिजनों ने उन पर झूठा विवाहिता के अपहरण का केस दर्ज करा दिया।
केस नंबर-2
सोनीपत निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने दो माह पूर्व ही बिहार के पटना से बेटे की शादी कराई थी। आरोप है कि शादी के दस दिन बाद ही विवाहिता सामान व नकदी लेकर लापता हो गई। बिहार पहुंचे मगर वहां भी उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस से शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नही की गई।
विज्ञापन
केस नंबर-3
भिवानी के एक गांव निवासी अध्यापक ने बताया कि उसने एक माह पूर्व ही बेटे की शादी पश्चिम बंगाल निवासी युवती से की थी। आरोप है कि शादी के दस दिन बाद ही विवाहिता नकदी और सामान लेकर लापता हो गई। अब विवाहिता के परिजन उन्हीं को फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
ये तीन मामले तो बानगी भर हैं। इसके अलावा चरखी दादरी, झज्जर, महम, गोहाना के अन्य बीस लोगों ने भी आईजी कार्यालय पर मामले की शिकायत की है। इस संबंध में आईजी से बात करने का प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी।
----
दलालों पर पुलिस कस चुकी है शिकंजा
पुलिस के अनुसार बिहार, पश्चिम बंगाल आदि से महिला व युवतियों की खरीद फरोख्त कराने वाली एक महिला को पुलिस ने बोहर से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा रोहतक की भी एक महिला को पकड़ा गया था। दो युवतियों को भी बरामद किया गया था। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसके बाद भी इस तरह के मामलों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
-------
50 हजार से एक लाख रुपये में शादी कराता है गिरोह
गिरोह में महिला से लेकर पुरुष भी हैं शामिल
- पूर्व में पुलिस भी कर चुकी है गिरोह का पर्दाफ ाश
- कई लोग शर्म की वजह से नहीं करते शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार, यूपी और दिल्ली के कुछ लोग पचास हजार से लेकर एक लाख में हरियाणा के विभिन्न स्थानों के लोगों की शादी कराने का दावा करता है। हालांकि पुलिस ने पूर्व में गिरोह का पर्दाफाश भी किया है। बावजूद इसके गिरोह के फरार सदस्यों पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।
रेंज के कई गांवों के लोगों ने शादी के नाम पर ठगी कराने का आरोप कुछ लोगों पर लगाया है। पूर्व में भी शादी कराने के नाम पर ठगी करने के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। छह माह पूर्व रोहतक के ही एक व्यक्ति ने यूपी के बागपत व मेरठ के लोगों पर बेटे की शादी कराने के बाद दो लाख की ठगी करने तथा विवाहिता के लापता होने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। अब झज्जर, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी के लोगों ने गिरोह पर शादी के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। पूर्व में पुलिस ने रोहतक निवासी एक महिला को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि उक्त महिला दिल्ली, पश्चिम बंगाल हरियाणा के लोगों को शादी कराने का झांसा देकर ठगी कर रही थी।
सूत्रों के अनुसार, हरियाणा का गिरोह हरियाणा के अलावा पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार के लोगों को चंगुल में फंसाकर पचास हजार से एक लाख में शादी करवाता है। मगर शादी से 7 से 10 दिन के अंदर ही विवाहिताएं ससुरालियों को चूना लगाते हुए सामान व नकदी लेकर फरार हो जाती हैं। तलाश करने के बाद भी विवाहिताओं का कोई पता नहीं लग पाता है। बिचौलिया से पीड़ित मामले की शिकायत करते है तो वह कोई भी मदद करने से इनकार कर देता है। कई बार ऐसा होता है कि विवाहिता किसी दूसरे स्थान पर शादी कर लेती है।
वरिष्ठ अधिवक्ता करण सिंह और प्रोफेसर सौरभ गोयल ने बताया कि महिलाओं की खरीद फरोख्त कराने पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 ट्रैफिकिंग ऑफ पर्सन के तहत केस दर्ज किया जाता है। जिसमें सात साल तक की सजा और अधिक से अधिक दस साल तक की सजा व जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा दलाल पर आईपीसी की धारा 366 , 370 और शादी के बाद सामान व नकदी लेकर लापता होने वाली महिला के खिलाफ आइपीसी की धारा 406, और 407, 420 के तहत केस दर्ज किया जाता है। इसमें सात साल तक की सजा व जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा दलाल पर आईपीसी की धारा 120 बी और महिला पर बार बार शादी करने पर आईपीसी की धारा 497 के तहत केस दर्ज किया जा सकता है।
शादी के नाम पर ठगी कराने वाले गिरोह का खुलासा किया जाएगा। पूर्व में कई बार गिरोह का खुलासा भी किया जा चुका है। - बीएस संधू, डीजीपी हरियाणा