फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चोरों के निशाने पर शहर के एटीएम, अब किला रोड पर एटीएम तोड़ने का प्रयास

चोरों के निशाने पर शहर के एटीएम, अब किला रोड पर एटीएम तोड़ने का प्रयास

Wed, 07 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
चोरों के निशाने पर शहर के एटीएम, अब किला रोड पर एटीएम तोड़ने का प्रयास
चोरों के निशाने पर शहर के एटीएम, अब किला रोड पर एटीएम तोड़ने का प्रयास
विज्ञापन

- मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ चोर, मौके से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चोरों के निशाने पर शहर के एटीएम आ गये है। कुछ दिन पहले ही चोर सेक्टर एक दो की मार्केट से एटीएम उखाड़कर ले गये थे। इसके बाद सांपला में एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया। अब चोरों ने आउटर किला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास किया है। हालांकि आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। इस संबंध में आर्यनगर थाने मेें केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत सिंह ने बताया कि वह आउटर किला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। बैंक शाखा के बाहर ही एटीएम लगा हुआ है। यहां पर किसी सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था नहीं की गई है। मैनेजर ने बताया कि वह पांच फरवरी की शाम को ऑफिस बंद करके घर चले गये थे। इसी शाम करीब पौने आठ बजे एटीएम से एक निकासी हुई। इसके बाद एटीएम से कोई भी निकासी नहीं हुई। छह फरवरी को मैनेजर सहित अन्य स्टाफ बैंक में आया। मैनेजर एक चक्कर लगाने एटीएम के अंदर चले गये। जब वह अंदर पहुंचे तो देखा कि रुपये निकलने वाले बॉक्स के नीचे का हिस्सा टूटा हुआ है। आरोप है कि किसी ने रात को एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया है। तभी मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed