फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुनारिया जेल में हाथ टकराने पर दो बंदियों ने तीसरे पर किया हमला, गंभीर

सुनारिया जेल में हाथ टकराने पर दो बंदियों ने तीसरे पर किया हमला, गंभीर

Tue, 04 Dec 2018 03:15 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
सुनारिया जेल में हाथ टकराने पर दो बंदियों ने तीसरे पर किया हमला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। सुनारिया जेल में बंदियों के बीच झगड़े के मामलों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार देर रात जेल में गिनती के समय जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद दो बंदियों ने जानलेवा हमले के मामले में ही बंद अन्य बंदी पर हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमले में घायल का हाथ आरोपी से लग गया था। इसी से गुस्सा कर आरोपियों ने हमला बोल दिया। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। शिवाजी कॉलोनी थाने पर केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार सुनारिया जेल में बंदियों की गिनती चल रही थी। आरोप है कि भाली के जानलेवा हमले के मामले में बंदी मोहित को खेड़ी साध के जानलेवा हमले के मामले में बंद प्रदीप का हाथ लग गया। आरोप है कि इससे गुस्साए मोहित ने प्रदीप के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद मोहित और उसके साथी भैणी सुरजन के जानलेवा मामले के मामले में जेल में बंद रोहित ने किसी धारदार हथियार से प्रदीप पर हमला बोल दिया, जिससे प्रदीप घायल हो गया। बंदियों के बीच झगड़े से पुलिसकर्मी और अन्य बंदियों में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल प्रदीप को पीजीआई में भर्ती कराया गया। शिवाजी कॉलोनी एसएचओ का कहना है कि जेल अधिकारियों की शिकायत पर मोहित और रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पहले भी सामने आ चुके हमले करने के मामले
जेल में बंदियों के साथ मारपीट का यह यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक माह पूर्व बलियाणा के बंदी आपस में भिड़ गए थे। इसमें एक घायल हो गया था। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा सुनारिया के भी बंदी वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्तनों से हथियार बनाने का हुआ था खुलासा
दो माह पहले जेल में झगड़े के मामले में शिवाजी कॉलोनी पुलिस की जांच में सामने आया था कि बंदियों ने चम्मच और अन्य बर्तनों से तेज धारदार हथियार बनाया था। उसी से झगड़ा किया गया था। इस मामले में दो बंदियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी।


बंदी रोहित ने चार मई को बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र को मारी थी गोली
हिसार के अजय ने चार मई को थाने में शिकायत दी थी कि रोहित और उसका दोस्त मनीष उसे बुलाकर ले गए और ओमेक्स सिटी के पास उसे गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। आरोपी रोहित को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था। इसके अलावा प्रदीप और मोहित पर भी जानलेवा हमला, मारपीट में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed