{"_id":"5b32a8e44f1c1bc5628b7454","slug":"101530046692-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित : भरतपुर की जेल से सोपू नाम का ग्रुप तैयार कर रहा लॉरेंस बिश्नोई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित : भरतपुर की जेल से सोपू नाम का ग्रुप तैयार कर रहा लॉरेंस बिश्नोई
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतपुर की जेल से सोपू नाम का ग्रुप तैयार कर रहा लॉरेंस बिश्नोई
- प्रतिदिन बनाए गए चार फेसबुक एकाउंट किए जा रहे अपडेट
- कहीं किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए तो तैयार नहीं किया जा रहा ग्रुप
- पुलिस मामले की जांच में जुटी
महबूब अली
रोहतक। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी देने के बाद चर्चाओं में आया भरतपुर की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों फेसबुक पर सोपू नाम का एक ग्रुप तैयार कर रहा है। जिसमें प्रतिदिन दोस्तों को जोड़ने का दावा किया जा रहा है। ग्रुप बनाने के पीछे किसी बड़ी वारदात को भी अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लॉरेंस की चार फेसबुक अकाउंट लगातार अपडेट किए जा रहे हैं।
हरियाणा एसआईटी ने गैंगस्टर संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संपत नेहरा भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है तथा उसी के लिए काम करता है। लॉरेंस के कहने पर संपत फिल्म अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए भी मुंबई पहुंच गया था। हालांकि सिक्योरिटी अधिक होने के कारण अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका था।
सूत्रों के अनुसार भरतपुर की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के चार फेसबुक अकाउंट लगातार अपडेट किए जा रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि लॉरेंस पिछले कई दिन से फे सबुक पर ही दोस्तों से सोपू नाम का ग्रुप जॉइन करने की अपील कर रहा है। जिसमें 300 से अधिक को जॉइन भी किया जा चुका है। अब इस ग्रुप का मकसद क्या है, यह तो पुलिस की जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा फेसबुक पर पुलिसकर्मियों के साथ जेल के अंदर का भी फोटो अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस जुटी जांच में
लॉरेंस ने अपने एक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डाली कि आप किसके साथ है लॉरेंस बिश्नोई या सलमान खान? 500 से अधिक लोगों ने लॉरेंस के साथ ही होने का दावा किया है। पुलिस साथ होने का दावा करने वालों की छानबीन में भी जुट गई है।
फोटो परिचय
एमए-1
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई।