फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   20 उड़न दस्तों ने 105 केंद्रों पर छापे मार कर बनाए नकल के 13 केस

20 उड़न दस्तों ने 105 केंद्रों पर छापे मार कर बनाए नकल के 13 केस

Sun, 11 Mar 2018 02:52 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
20 उड़न दस्तों ने 105 केंद्रों पर छापे मार कर बनाए नकल के 13 केस
फोटो समेत
विज्ञापन


20 उड़न दस्तों ने 105 केंद्रों पर छापे मार कर बनाए नकल के 13 केस
- बोर्ड की कक्षा 12वीं के अंग्रेजी व 10वीं के हिंदी विषय की परीक्षा में जमकर चली नकल

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की कक्षा 12वीं का अंग्रेजी व 10वीं का हिंदी विषय का पेपर हुआ। इन परीक्षाओं में जमकर नकल चली। जिले में 20 उड़न दस्तों ने 105 केंद्रों पर छापे मार कर महज 13 केस बनाए। परीक्षा के दौरान दो पर्यवेक्षकों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर घर भेज दिया गया। इसके अलावा एक परीक्षार्थी को मोबाइल से प्रश्न पत्र आउट करने से पहले पकड़ा गया। बोर्ड सचिव ने दो लोगों के खिलाफ धारा 144 के तहत केस दर्ज कराया।

शनिवार को बोर्ड परीक्षा के तहत अंग्रेजी व हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान ज्यादातर केंद्रों पर खुली नकल चली। बाहरी हस्तक्षेप बना रहा। पुलिस पहरे के बावजूद लोग नकल लेकर खिड़की व छत के रास्ते परीक्षार्थी तक पहुंचे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए खुद अभिभावक नकल तैयार करते नजर आए। भाई बहन व दोस्तों ने नकल केंद्र में पहुंचाने का काम किया। परीक्षा के दौरान भारी अव्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन


कुर्सी छोड़ रोहतक पहुंचे सचिव
बोर्ड सचिव धीरेंद्र खड़गटा शनिवार को अपनी कुर्सी छोड़ कर रोहतक पहुंचे। परीक्षा में नकल पर अंकुश के लिए उन्होंने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान वे महम पहुंचे। यहां दो लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई। इसमें भैणी चंद्रपाल निवासी नवदीप व बलंभा निवासी अजीत शामिल हैं। ये दोनों परीक्षा केंद्र में घुसने का प्रयास कर रहे थे। परीक्षा केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप करने व धारा 144 का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई। बोर्ड सचिव ने मौखरा, मदीना, खरकड़ा व अन्य परीक्षा केंद्रों का भी दौरा किया। इस दौरान कुल पांच यूएमसी केस बनाए। खरकड़ा में कोई केस नहीं बना। इससे एक दिन पूर्व बोर्ड चेयरमैन भी पूरा दिन रोहतक का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर पेपर आउट करने से पहले परीक्षार्थी काबू
रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित भारती कन्या स्कूल में बने परीक्षा में शनिवार दोपहर फ्लाइंग ने पेपर आउट होने से बचाया। केंद्र के कमरा नंबर आठ में बैठे परीक्षार्थी को मोबाइल पर प्रश्न पत्र के फोटो खींचते हुए पकड़ा। वह आठ पेज के प्रश्न पत्र के सात पेज की फोट ले चुका था। आठवें पेज की फोटो लेने से पहले फ्लाइंग से उसे दबोच लिया। केंद्र अधीक्षक ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। जनता कॉलोनी पुलिस ने परीक्षार्थी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर खुद शिक्षक परीक्षार्थियों को नकल कराते नजर आए। अमर उजाला ने परीक्षा केंद्र का स्टिंग किया तो एक महिला शिक्षक परीक्षार्थी के पास बैठ कर उसका पेपर हल कराते नजर आई। केंद्र में ज्यादातर परीक्षार्थी एक दूसरे की उत्तर पुस्तिका में झांक कर उत्तर लिखते रहे। केंद्र में नकल व मोबाइल के उपयोग को लेकर केंद्र मुख्य अधीक्षक ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।

बोर्ड परीक्षा में यूएमसी केसों का ब्यौरा
फ्लाइंग केंद्र यूएमसी
चेयरमैन स्पेशल 06 --
उपायुक्त 08 02
एडीसी 05 01
सचिव फ्लाइंग 07 01
एसडीएम रोहतक 08 01
एसडीएम महम 06 00
एसडीएम सांपला 05 00
डीईओ रोहतक 06 00
डीईईओ रोहतक 07 00
डिप्टी डीईओ रोहतक 04 03
बीईओ रोहतक 06 04
बीईओ महम 05 00
बीईओ सांपला 03 00
क्यूपी फ्लाइंग रोहतक 03 00
एसडीक्यूपी महम 05 00
एसडीक्यूपी सांपला 04 01
कलेक्शन सेंटर 01 00
कंट्ररोल रूम 06 00
बीईओ कलानौर 04 00
बीईओ लाखनमाजरा 04 00
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed