फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिजली कट से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम

बिजली कट से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 28 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
बिजली कट से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
गर्मी एवं बिजली निगम की अनदेखी के चलते मंगलवार दोपहर को गांव बुढ़पुर के ग्रामीणों ने रेवाड़ी-बेरली मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक लगे जाम के चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद मौके पर पहुंचे बिजली अधिकारी एवं एसएचओ सदर के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। लोगों का आरोप है कि निगम की किसी भी समय घंटो बिजली काट देता है। फोन करने पर कर्मचारी फोन तक उठाना उचित नहीं समझते हैं। जाम लगाने वाले ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बहुत कम बिजली दी जा रही है। जब कभी एसडीओ सब अर्बन को शिकायत की जाती है। वह समाधान तो दूर बात करना तक उचित नहीं समझते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात को इतने कट लगते हैं कि ठीक से सो भी नहीं पाते। इसी बीच जब एसडीओ सब अर्बन सुरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे तो ग्रामीण भड़क गए और ग्रामीणों एवं एसडीओ के बीच नोक-झोंक हुई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से मामला शांत करवाया।


बुढ़पुर में 16-17 घंटे बिजली दी जा रही है। ग्रामीण चौबीस घंटे बिजली की मांग कर रहे हैं। हम गांव में 24 घंटे बिजली देने को तैयार हैं। इसके लिए ग्रामीणों को लाइनलॉस 20 फीसदी से कम करना होगा। एसडीओ द्वारा फोन उठाने एवं बात नहीं सुनने की जांच की जाएगी। -सत्यवीर यादव, कार्यकारी अभियंता, रेवाड़ी डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed