{"_id":"5f19dd838ebc3e63865e34a3","slug":"corona-to-war-health-minister-inaugurated-plasma-bank-at-pgims-rohtakcity-news-rtk56542783","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग : पीजीआईएमएस में प्लाज्मा बैंक का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग : पीजीआईएमएस में प्लाज्मा बैंक का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
संपूर्ण विश्व कोरोना के संक्रमण को रोकने में लगा है। नई बीमारी होने के कारण शुरुआती समय में थोड़ी दिक्कतें आई लेकिन हरियाणा सरकार ने सभी के साथ मिलकर इन दिक्कतों को दूर किया। कोरोना के इलाज में प्रयोग होने वाली सभी जरूरत की चीजों को चिकित्सकों के लिए उपलब्ध कराया ताकि मरीजों की जान बचाई जा सके। यह कहना है हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का। वे वीरवार को पीजीआईएमएस में स्थापित प्लाज्मा बैंक का अंबाला से उद्घाटन करने के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज ने चिकित्सकों व कर्मचारियों को कहा कि कोरोना से जो लड़ाई लड़ी जा रही है, हरियाणा उसको काफी सफलतापूर्वक लड़ रहा है। प्रदेश का रिकवरी रेट अच्छा है। आंकड़ों पर नजर डालते तो हरियाणा के चिकित्सक, स्टाफ, पैरामेडिकल, सफाई कर्मचारी व अन्य कर्मचारी अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना को पराजित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्लाज्मा डोनेशन के शुरुआती दौर में किए गए परीक्षण काफी अच्छे निकले। इसी कड़ी में पीजीआईएमएस में प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया है। उन्होंने अपील की है कि जो लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, वे प्लाज्मा दान करके दूसरों की जान बचाने के लिए कोरोना योद्धा के रूप में सामने आएं। इस दौरान प्लाज्मा डोनेट करने पर शिक्षक सुनील, बैंककर्मी योगेश, कस्टम अधिकारी अखिल, रचित वधवा की तरफ से उनके भाई वरूण वधवा, नीरज, प्रवीण कुमार, स्टाफ नर्स सुप्रीम, स्टाफ नर्स दीपक व हितेश को सम्मानित किया गया। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पीजीआईएमएस के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की चिकित्सक डॉ. अर्पणा परमार व डॉ. पारूल द्वारा लिखी गई पुस्तक अस्पताल इन्फेक्शन कंट्रोल मैनुअल फॉर कोविड-19 व अस्पताल मैनुअल फॉर पीजीआईएमएस का अनावरण किया।
कोवैक्सीन की रिसर्च को सराहा
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पीजीआईएमएस द्वारा कोरोना वैक्सीन का मानव पर किए गए ट्रायल की सराहाना की। वहीं चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम ने कहा कि वे स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद प्लाज्मा बैंक की शुरुआत के लिए समय दिया। सभी मेडिकल कॉलेजों को पीजीआईएमएस से सीख लेनी चाहिए। कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने कहा कि हमें आईसीयू के मरीजों का मैसेंजर बनना चाहिए कि वे प्लाज्मा थैरेपी से ठीक होकर दोबारा अपने परिवार के बीच पहुंच सके हैं। अब तक 57 लोगों ने प्लाज्मा दान करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में कविता रही प्रथम
डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि इस दौरान आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कविता प्रथम, वंदना दूसरे व दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव, चिकित्सा अधीक्ष डॉ. एमजी वशिष्ठ व डॉ. ध्रुव चौधरी ने कहा कि छह मार्च को उन्होंने जीरो से शुरुआत की थी और आज सरकार के सहयोग से उनके पास कोरोना के इलाज में कारगर हर चीज उपलब्ध है। डॉ. वीके कत्याल, डॉ. दीपक, डॉ. हरनीत ने कहा कि वे हर प्लाज्मा डोनर को दिखाएंगे कि आज उसकी वजह से दो लोग अपने परिवार के साथ हैं। इस अवसर पर डॉ. एमजी वशिष्ठ, डॉ. सरिता मगगू, डॉ.एसएस लोहचब, डॉ. गजेंद्र सहित, डॉ. आरबी जैन, प्रो. संतोष हुड्डा मौजूद रहे।