फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona patient died during treatment at Rohtak PGIMS

Haryana: कोरोना संक्रमित की मौत, नियमों को ताक पर रख परिजनों को सौंपा शव, डिप्टी सीएम बोले- कार्रवाई होगी

Sat, 15 Apr 2023 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 10:56 PM IST
सार

दो दिन का मॉक ड्रिल और 13 अप्रैल की बैठक का लाभ नहीं मिला। संक्रमित शव परिजनों को सौंप सभी सुरक्षा नियम तोड़े गए। इस पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Corona patient died during treatment at Rohtak PGIMS
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक पीजीआईएमएस में कोरोना के एक 58 साल के मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक का संक्रमित शव नियमों को ताक पर रखकर परिजनों को सौंप दिया गया। नियमानुसार संस्थान संक्रमित मृतक का शव परिजनों को नहीं सौंप सकता। इस पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


कोरोना की चौथी लहर की शुरुआत में पीजीआईएमएस में हिसार से उपचार के लिए आए मरीज ने दम तोड़ दिया है। वर्ष 2023 में कोरोना से संस्थान में पहली मौत हो हुई है। हालांकि कोरोना संक्रमित मरीज कैंसर पीड़ित भी था। उसे सांस लेने में समस्या के चलते हिसार से रोहतक पीजीआईएमएस लाया गया था। मरीज को सी-ब्लॉक में दाखिल किया गया और जांच में जब कोरोना मिला तो उसे आईसीयू में भर्ती करने की तैयारी की जाने लगी।
विज्ञापन


मरीज का ब्लड प्रेशर भी कम था। इसी दौरान संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को कब्जे में नहीं लिया और परिजनों को सौंप दिया। इससे अन्य लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। इस मामले पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोरोना की गाइडलाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मामले की जानकारी लेंगे और कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 व 11 को मॉक ड्रिल, 13 को एमएस कार्यालय में बैठक
पीजीआईएमएस में कोरोना मरीज की मौत के बाद नियमों की पालना नहीं की गई। 10 और 11 अप्रैल को बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल की गई। 13 अप्रैल को एमएस कार्यालय में बैठक भी हुई और इसमें कोरोना की गाइडलाइन फॉलो करने की बात कही गई। इसके बावजूद दो दिन बाद नियमों की अवहेलना हो गई।

पीजीआईएमएस में 10, सिविल सर्जन कार्यालय में तीन सहित 24 संक्रमित
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को पीजीआईएमएस में 10, सिविल सर्जन कार्यालय में तीन सहित कुछ 24 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 87 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या शतक पार करते हुए 108 हो गई है। एक मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है और शनिवार को 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।


पीजीआईएमएस को संक्रमित मृतक का शव हिसार के सिविल सर्जन को सौंपना था। इसमें रोहतक स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। एसओपी के तहत शव परिजनों को नहीं दिया जा सकता है। - डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed