फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corona, 21 dead, 400 positive cases found

कोरोना से 21 मरीजों ने तोड़ा दम, 400 संक्रमित मिले

Sat, 08 May 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
corona, 21 dead, 400 positive cases found
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने के साथ लगातार मौतें भी हो रही हैं। शुक्रवार को 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 400 के करीब नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में उपचार के दौरान मरने वालों की संख्या अब तक 296 बताई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 19215 पहुंच गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 17172 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1747 हो गई है। इसमें से 48 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 1699 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। विभाग जिले में अब तक तीन लाख 80 हजार से अधिक लोगों के सैंपल जांच करवा चुका है। जिले में 5.04 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, वहीं रिकवरी रेट 89.36 प्रतिशत के हिसाब से चल रहा है।
विज्ञापन

----------------
134361 लोगों ने कराया टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग जिले में 134361 लोगों को कोरोना से बचाव का टीकाकरण कर चुका है। विभाग जिले में 2352 को कोरोना से बचाव की पहली व 1653 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कोरोना से मरने वालों का डाटा
आयु लिंग स्थान व्यवसाय
67 महिला पालम दिल्ली बुजुर्ग
60 पुुरुष रोहतक बुजुर्ग
42 पुरुष माता दरवाजा मजदूर
45 महिला महावीर पार्क गृहिणी
70 पुरुष देव कॉलोनी बुजुर्ग
48 पुरुष तेज कॉलोनी कर्मचारी
68 पुरुष बासरानी राजस्थान बुजुर्ग
62 महिला भगत सिंह कॉलोनी बुजुर्ग
88 पुरुष सेक्टर चार बुजुर्ग
48 पुरुष रोहतक कर्मचारी
65 महिला बोहर गृहिणी
56 महिला एमएस कार्यालय गृहिणी
36 महिला कलानौर गृहिणी
60 महिला डीएलएफ कॉलोनी गृहिणी
65 महिला बरसी नगर गृहिणी
47 महिला जनता कॉलोनी गृहिणी
58 पुरुष एकता कॉलोनी मजदूर
57 महिला रोहतक गृहिणी
65 पुरुष जनता कॉलोनी बुजुर्ग
90 महिला डीएलएफ कॉलोनी बुजुर्ग
55 पुरुष रामलीला पार्क बुजुर्ग
-----
एक से सात माह के नवजात भी कोरोना की चपेट में
जिले में एक माह व सात माह के नवजात बच्चे भी कोरोना की चपेट में हैं। संक्रमितों में काफी संख्या छोटे बच्चों, विद्यार्थियों की भी है। इसके अलावा गृहिणी, बुजुर्ग, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, नर्स, बिजनेसमैन, किसान, कर्मचारी, चालक, मजदूर, प्रिंसिपल, सफाई कर्मी, शिक्षक, हरियाणा पुलिस स्टाफ, दिल्ली पुलिस स्टाफ, एमबीबीएस छात्र, प्रोफेसर, जिला अस्पताल का डॉक्टर, माली, एसडीओ बिजली बोर्ड, जेई डीआरओ, हैड मास्टर गढी सांपला, मंडी कर्मचारी आदि संक्रमित मिले हैं।

बाक्स
ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे कोरोना मरीज
पिलाना में 15, कटेसरा में 12, गुढान 29, आंवल में 16, लाहली में 23, आईएमटी में छह, डीआरओ कार्यालय में आठ, भगवती पुर में पांच, आईएमटी में छह, मदीना में तीन, भैणी महाराजपुर में चार संक्रमित मिले हैं। वहीं सेक्टर एरिया, पीजीआईएमएस, सांगाहेडा, काहनौर, सुंडाना, जिंदरान, कलानौर, रामनगर कॉलोनी, विकास नगर, तिलक नगर, चिड़ी में तीन, मदीना में तीन, चार भैणी महाराजपुर, दो महम, दो नेहरू कॉलोनी, खेरडी महम, मदीना गिदरान व कोरसान, निंदाना, भराण, निगाना, गढी बलम, समरगोपाल पुर में तीन, भगवतीपुर में पांच, आईएमटी में छह, किलोई, लाढ़ौत में भी संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed