फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Construction of the state highway...passengers are troubled due to traffic jam, they cannot find a way for an hour.

Rohtak News: स्टेट हाईवे का निर्माण...जाम में फंसने से राहगीर परेशान, एक घंटे तक नहीं मिलता रास्ता

Tue, 07 Apr 2026 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Construction of the state highway...passengers are troubled due to traffic jam, they cannot find a way for an hour.
11-रोहतक-सोनीपत स्टेट हाइवे पर भालौठ गांव में वन-वे होने से लगा जाम। संवाद
रोहतक। रोहतक-सोनीपत स्टेट हाईवे राहगीरों व वाहन चालकों के लिए आफत बन गया है। भालौठ में एक तरफा मार्ग बंद होने से गांव के अंदर लंबा जाम लग रहा है जिससे लोगों को एक घंटे से अधिक तक जाम में परेशान होना पड़ रहा है। पुलिस की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

रोहतक-सोनीपत स्टेट हाइवे पर पीडब्ल्यूडी वर्क प्रोग्राम 2025-26 के तहत सड़क सुधार कार्य किया जा रहा है। रोहतक से सोनीपत स्टैंड से लेकर भालौठ तक करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से सड़क सुधारीकरण किया जाना है। इसमें बोहर से भालौठ तक निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन भालौठ गांव में पुरानी सड़क को उखाड़ने के चलते गांव के अंदर पूरी सड़क वन-वे है।
विज्ञापन

गांव के अंदर ही मुख्य स्टैंड से किलोई व रुड़की गांव के स्थानीय मार्ग रोहतक-सोनीपत स्टेट हाईवे से जुड़ते हैं। इस बीच ट्रक व अधिक भार वाले वाहन गुजरने से लंबा जमा लग जाता है। मार्ग को सुचारु रखने के लिए पुलिस की ओर से कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं है। हालांकि, पीडब्ल्यूडी ने बोहर, बलियाणा व पाकस्मा से वाहनों को डायवर्ट करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन
सड़क निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आए और आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन को अवगत करवाया गया है। रूट भी डायवर्ट किया जाएगा। -अरुण कुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
--------
दोपहिया वाहन पर किलोई से रोहतक आना होता है। वाया भालौठ से आवागमन करते समय इन दिनों सड़क निर्माण होने से लंबा जाम लग रहा है। यहां दो-दो घंटे तक भी वाहन फंस जाते हैं। -हर्ष हुड्डा, किलोई।


सड़क सुधारीकरण के चलते सोनीपत रोड को भालौठ में वन-वे किया गया है। वन वे होने से दोपहिया वाहन चोटिल हो रहे हैं। सोमवार को भी दो बसों के शीशों को नुकसान पहुंचा है। -साहिल, राहगीर, किलोई।

11-रोहतक-सोनीपत स्टेट हाइवे पर भालौठ गांव में वन-वे होने से लगा जाम। संवाद

11-रोहतक-सोनीपत स्टेट हाइवे पर भालौठ गांव में वन-वे होने से लगा जाम। संवाद

11-रोहतक-सोनीपत स्टेट हाइवे पर भालौठ गांव में वन-वे होने से लगा जाम। संवाद

11-रोहतक-सोनीपत स्टेट हाइवे पर भालौठ गांव में वन-वे होने से लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article