{"_id":"6a91ef877cf682891a0db204","slug":"construction-of-the-amrit-pharmacy-at-the-civil-hospital-has-not-yet-been-completed-rohtak-news-c-17-1-rtk1057-911824-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सिविल अस्पताल में अब तक नहीं हुआ अमृत फार्मेसी का निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सिविल अस्पताल में अब तक नहीं हुआ अमृत फार्मेसी का निर्माण पूरा
विज्ञापन
झज्जर। मरीजों को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल झज्जर में अमृत फार्मेसी का निर्माण किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 15 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन निर्धारित समय तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। फिलहाल फार्मेसी के लिए कमरों का निर्माण हो चुका है, जबकि अंदरूनी स्तर पर अभी काफी काम बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए 15 से 20 दिन का अतिरिक्त समय मांगा गया था। ऐसे में अब सितंबर के पहले सप्ताह तक इसका काम पूरा होने की उम्मीद है।
राज्य सरकार की ओर से आमजन को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी तैयार की जा रही है। इसके शुरू होने के बाद मरीजों को बाजार की तुलना में कम कीमत पर दवाएं, सर्जिकल सामग्री और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित अमृत फार्मेसी का उद्देश्य मरीजों को रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध करवाकर उपचार पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है। इससे विशेष रूप से कैंसर, हृदय और किडनी सहित गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अमृत फार्मेसी देश के विभिन्न राज्यों में संचालित हो रही है और बड़ी संख्या में मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं। झज्जर में इसके शुरू होने से जिले के लोगों को भी सस्ती दवाओं की सुविधा मिल सकेगी।
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि अमृत फार्मेसी के संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रयास है कि जल्द से जल्द इसका काम पूरा कर नागरिकों को इसका लाभ उपलब्ध करवाया जा सके।