फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress respects every religion, saint, and section of society: Kushalanand

कांग्रेस में हर धर्म, संत और वर्ग का सम्मान : कुशलानंद

Wed, 02 Sep 2026 07:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 02 Sep 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Congress respects every religion, saint, and section of society: Kushalanand
कलानौर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुशलानंद वशिष्ठ ने कपिल मलिक व सहिल नारंग के साथ कलानौर क्षेत्र की संत दर्शन यात्रा की। इस दौरान उन्होंने महंत रामसुखदास, महंत ईश्वर शाह, महंत खुशहाल दास, महंत हरपाल, सन्नी बाब, कमल गुरु आदि संत-महापुरुषों के ठिकानों पर पहुंचकर क्षेत्र की सुख-शांति और भाईचारे के लिए आशीर्वाद लिया। वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म समभाव और भाईचारे में विश्वास रखती है। कलानौर संतों की तपोभूमि है और पार्टी संतों, गुरुद्वारों, डेरों व आश्रमों के सम्मान और विकास के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी। यात्रा के दौरान संत समाज ने युवाओं को नशे से दूर रखने, शिक्षा व खेल से जोड़ने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed