फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Clerical class foot march will reach Panchkula

Rohtak News: लिपिकीय वर्ग की पैदल यात्रा पंचकूला तक जाएगी

Sun, 21 Jul 2024 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Clerical class foot march will reach Panchkula
20सीटीके42...करनाल में पैदल यात्रा में शामिल लिपिक। स्रोत:लिपिक
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी ने शनिवार को सरकार के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखा। वर्षों पुरानी वेतन वृद्धि की मांगों को लेकर काफी लंबे समय से संघर्षरत लिपिकीय वर्ग ने सीएडब्लूएस के बैनर तले अपने राज्य टीम के नेतृत्व में सभी जिलों कि जिला कार्यकारिणी ने करनाल से अपनी पैदल यात्रा शुरु की। यह यात्रा करनाल से पंचकूला तक जाएगी।
विज्ञापन

लिपिकीय वर्ग के राज्य प्रधान बलजीत जून ने बताया कि क्लर्क कर्मचारी ने पिछले वर्ष भी 42 दिनों तक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखी थी। उनका मनाना है कि सरकार ने अभी तक उनकी मांगों पर कोई सुध नहीं ली है। इस कारण समस्त हरियाणा के लिपिकीय वर्ग में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे ये यात्रा आगे बढ़ेगी इसमें कर्मचारियों की संख्या बढ़ती जाएगी। पैदल मार्च दो से तीन दिन में पंचकूला पहुंच जाएगी। अगर सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं किया तो वो चंडीगढ़ कुच से पीछे नही हटेंगे। इस दौरान अगर किसी भी क्लेरिकल वर्ग के कर्मचारी के साथ कोई भी अप्रिय घटना या किसी प्रकार की प्रशासन से कोई अनहोनी घटना होती है, तो जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed