फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleaning workers demonstrated with brooms

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 24 Apr 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers demonstrated with brooms
फोटो संख्या:62- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में झाडू प्रदर्शन करते नगर पालिका सफाई कर्मचारी--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। एप पर हाजिरी लगाने की व्यवस्था खत्म करने, सफाई दरोगा को पेट्रोल का खर्च देने और सीवरमैन को वर्दी देने आदि मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका सचिव के नाम ज्ञापन सफाई इंचार्ज सुमित हुड्डा को सौंपा।
सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान पूर्ण वाल्मीकि ने बताया कि सात अगस्त 2024 को संघ व सरकार के मध्य वार्ता हुई थी। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी थी। संघ ने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी स्वच्छता एप पर लगाने की व्यवस्था खत्म करने की मांग की गई। बैठक में जिन मांगों पर सहमति बनी थी उन पर भी निकाय विभाग ने आवश्यक रूप से आपत्तियां लगाकर उनके पत्र जारी नहीं किए हैं। इसको लेकर सफाई कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कहा कि सात अगस्त 2024 के समझौते को लागू न करने, एसएमडब्ल्यू एप पर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लगाने के विरोध में 23 अप्रैल को कर्मचारी कार्यालयों के समक्ष झाडू प्रदर्शन किया गया था। अगर सरकार 26 अप्रैल तक मांगों को पूरा नहीं करती है तो 27 अप्रैल को रोहतक कर्मचारी भवन में राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सफाई कर्मचारियों की यह हैं मुख्य मांगें
गांवों में कार्यरत ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर को ग्रामीण चौकीदारों व ग्रामीण सफाई कर्मियों की तर्ज पर ही संबंधित पालिकाओं में समायोजित करने, सफाई दरोगा को पेट्रोल व मोबाइल का खर्च मासिक वेतन के साथ देने, पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारी एवं सीवरमैन को वर्दी या जूते उपलब्ध करवाने की जगह इसके लिए धनराशि देने की मांग मुख्य है। इसके अलावा माली, बेलदार, मैशन आदि पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को भी सफाई व सीवर के कार्य करने वाले कर्मचारियों की तर्ज पर साबुन व तेल की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed