{"_id":"65ad5739bb53b3238b0bdfd4","slug":"cleaning-campaign-started-in-sheetalpuri-temple-under-the-leadership-of-rajya-sabha-member-jangra-rohtak-news-c-17-roh1020-343098-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राज्यसभा सदस्य जांगड़ा की अगुवाई में शीतलपुरी मंदिर में चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राज्यसभा सदस्य जांगड़ा की अगुवाई में शीतलपुरी मंदिर में चला सफाई अभियान
Sun, 21 Jan 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में सफाई करते राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा व अन्य
महम। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की अध्यक्षता में स्थानीय शीतलपुरी मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में महंत सतीश दास, नगर पालिका के वाइस चेयरमैन बसंत लाल गिरधर, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अजीत अहलावत समेत शहर के कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया। प्राचीन शीतलपुरी मंदिर की साफ सफाई की। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मंदिर में झाड़ू लगाई।
राज्यसभा सदस्य ने मंदिर के फर्श को चमकाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस उपलक्ष्य में अपने घरों के पास स्थित सभी मंदिरों की साफ सफाई करें। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिरों और घरों में दीपक जलाएं। इस दिन को दीपावली की तरह मनाएं। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने शीतलपुरी मंदिर में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 10 लाख की ग्रांट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि साल 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा। महंत सतीश दास ने बताया कि सैमाण गांव के सतगुरु मंदिर में सोमवार को भंडारा लगाया जाएगा, सत्संग होगा और रामलला प्राण प्रतिष्ठा की अयोध्या से होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता अजीत अहलावत, नगर पालिका के पूर्व प्रधान बसंत लाल गिरधर, पार्षद शैंकी गिरधर, प्रवीन खत्री, वीर सिंह सैनी, राजकुमार उर्फ बल्ले जांगड़ा व देवेंद्र अहलावत समेत कई शहरवासी मौजूद थे।
फोटो 3 मंदिर में सफाई करते राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा व अन्य। संवाद