{"_id":"abcd5ad92510cf3179f03d9b8d9290cb","slug":"cia-staff-may-be-change-after-head-constable-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए 1 के पूरे स्टाफ पर गाज गिरना तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए 1 के पूरे स्टाफ पर गाज गिरना तय
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-1 में तीन दिन पहले हुई घटना को लेकर सीआईए 1 स्टाफ पर गाज गिरना तय है। सूत्रों की मानें तो जांच के बाद सारा सीआईए स्टाफ बदल सकता है। क्योंकि मामले में गठित एसआईटी ने सबूत जुटाना शुरू कर दिए हैं। जल्द ही मामले की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी।
एसआईटी ने शुक्रवार को भी सीआईए 1 कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। जांच की रोजाना रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। पुलिस मुख्यालय में भी रिपोर्ट की जा रही है। डीजीपी पहले ही स्थानीय पुलिस प्रशासन को तलब कर चुके हैं। डीएसपी विजेंद्र सिंह ने बताया कि चार टीम जांच कर रही हैं। कई पुलिस कर्मी भी संदेह के घेरे में हैं। जांच टीम पुलिस कर्मियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।
बिना जांच पड़ताल के दर्ज की एफ आईआर- रोहतास के परिजन
वहीं, मामले में आरोपी मृतक रोहतास के परिजन शुक्रवार को एसपी से मिले। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने बिना जांच पड़ताल किए ही रोहतास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दिया। परिजनों ने कहा कि मृतक संजय को तो पुलिस विभाग ने राजकीय सम्मान दिया, लेकिन रोहतास के दाह संस्कार पर एक भी पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा। परिजनों ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
अब दूसरा पक्ष बोला- घटना में तीसरा भी शामिल
अब मृतक रोहतास के परिजनों ने भी घटना में किसी तीसरे के शामिल होने की बात कही है। रोहतास के बड़े बेटे राकेश ने कहा कि उनके पिता के सिर पर चोट का निशान था। यदि वह संजय को गोली मारते तो उनके सिर पर चोट के निशान कैसे आते। उनके पिता पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
उनमें कोई सच्चाई नहीं है। 1992 में हुए एक हादसे में रोहतास का बायां पैर और हाथ टूट गया था। इस कारण वे बांए हाथ का प्रयोग नहीं करते थे। जबकि आरोप है कि रोहताश ने बांए हाथ से गोली चलाई थी।
सभी टीमें मामले की छानबीन में लगी हुई है। पुख्ता सबूत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी विजेन्द्र सिंह
जांच के बाद जिस भी सीआईए स्टाफ की लापरवाही सामने आएगी, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शशांक आनंद, एसपी, रोहतक।
ये है मामला
मंगलवार रात रोहतक सीआईए-1 में तैनात जींद के करसौला निवासी हेड कांस्टेबल संजय कुमार की सोते समय हिसार के सिंघवा निवासी एएसआई रोहताश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया था। बुधवार को एसपी के आदेश पर एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी की कमान डीएसपी बिजेंद्र सिंह संभाल रहे हैं।