फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chhath festival starts today, ghats decorated with colours

Rohtak News: छठ महापर्व आज से, रंग-पेंट से सजाए गए घाट

Mon, 04 Nov 2024 09:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Nov 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival starts today, ghats decorated with colours
-फोटो 52 : छठ पर्व मनाने के लिए बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। दिवाली के बाद से ही छठ पूजा की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल और बिहार की तर्ज पर एक बड़ा तबका बहादुरगढ़ में भी छठ पर्व मनाता है। इस बार भी बहादुरगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाएगा। पर्व 5 से शुरू होगा और 8 नवंबर तक चलेगा। पर्व की पूर्व संध्या पर पूर्वांचल वासियों ने महाबीर पार्क स्थित घाट को रंग-पेंट से सजाया है। यहां पर पूजा की जाएगी। बहादुरगढ़ में 70 हजार से अधिक लोग बिहार, पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के लोग निवास करते हैं।

सेक्टर-7 और महाबीर पार्क के बीच से गुजरती नहर पर काफी संख्या में लोग छठ महापर्व मनाते हैं। यहां पर छठ पर्व मनाने वाले लोगों ने पूजा के लिए स्थान बनाए हैं। बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले शिवा, हरिप्रसाद, रामआसरे, कृष्णा मिश्रा, संजीव कुमार, प्रदीप सिन्हा, सतेंद्र सिंह व अशोक मिश्रा ने बताया कि यह पर्व उनका महापर्व होता है। यह नहाए खाय के साथ शुरु होता है। मंगलवार से यह शुरू होगा। बहादुरगढ़ में लगभग 70 हजार से ज्यादा पूर्वांचल और बिहार के लोग रहते हैं।
विज्ञापन




हर वर्ष पूर्वांचल समाज के 15-20 हजार लोग मनाते हैं इस घाट पर पूजा

पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा ने बताया कि हर साल यहां पर लगभग 15-20 हजार पूर्वांचल समाज के लोग छठ पूजा के लिए आते हैं। यह पर्व चार दिन चलता है। 5 से 8 नवंबर तक यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। विशेष रूप से 8 नवंबर को शाम को भारी संख्या में महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाजारों में रही भीड़

छठ पर्व की शुरुआत 5 नवंबर मंगलवार से होगी। इसकी पूर्व संध्या पर बाजारों में दिन भर खरीदारी हुई। बाजारों में भीड़भाड़ रही। लोगों ने पर्व मनाने के लिए काफी सामान की खरीदारी की।




सफाई नहीं होने से लोग नाराज

कृष्ण मिश्रा, संजीव कुमार, सतेंद्र सिंह व अशोक मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व पूर्वांचल के लोगों का मुख्य त्योहार है। इससे लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। बहादुरगढ़ में महावीर पार्क के पास नहर पर छठ पूजा के लिए स्थाई घाट है, लेकिन इस घाट में साफ सफाई नहीं कराई गई है। जिससे घाट में काफी गंदगी हो गई है।






-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed