{"_id":"661dc9e321ff255d71088246","slug":"chetak-and-badshah-cost-more-than-luxury-cars-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109516-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लग्जरी गाड़ियों से भी ज्यादा है चेतक और बादशाह की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लग्जरी गाड़ियों से भी ज्यादा है चेतक और बादशाह की कीमत
Tue, 16 Apr 2024 06:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
बेरी मेले में घोड़ा मालिक राजेंद्र यादव अपने चेतक बादशाह के साथ ।संवाद
बेरी में आयोजित मेले में कई राज्यों से पहुंचे गधे और घोड़े, महंगी कीमत पर भी बेचने को तैयार नहीं पशुपालक
-पशु मेले में नुमाइश के लिए लेकर पहुंचे मालिक
-परिवार के सदस्य से कम नहीं : पशुपालक
फोटो-8, 9
विपिन कुमार बांगा
बेरी (झज्जर)कलानौर मार्ग पर गधे और घोड़ों का मेला शुरू हो गया है। कई राज्यों से पशुपालक पहुंचे हैं। घोड़े का नाम चेतक बादशाह व बादशाह है और नाम की तरह उसकी शान और शक्ल भी है। कुछ लंबे-तगड़े घोड़े की कीमत लग्जरी गाड़ियों से भी ज्यादा मिल सकती है, लेकिन मालिक बेचने को भी तैयार नहीं हैं।
ये घोड़े को बेरी मेले में नुमाइश के लिए लाए गए हैं। मालिकों का कहना है कि यह घोड़े नहीं हमारे परिवार के सदस्य हैं। मेले में बहुत से ऐसे व्यापारी मिले, जिन्हें नवरात्र में बेरी आने का चलन विरासत में मिला। घोड़ा मालिक झाड़ौदा निवासी बबलू पहलवान के अनुसार उसका घोड़ा बादशाह मेले में सबसे ऊंचा व सुंदर घोड़ा है। मेले में केवल वह इसे नुमाइश के लिए लेकर आया है। यह हमारा परिवार का सदस्य है। मेले के दौरान अन्य सालों की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में पशु व्यापारी पहुंचे है। मेले के पहले दिन पंजाब, यूपी, राजस्थान आदि के व्यापारी अपने घोड़ों व खच्चरों को मेले में लेकर आए।
पीढ़ी दर पीढ़ी है घोड़े रखने के शौक
घोड़ा मालिक झज्जर निवासी राजेंद्र यादव का कहना है कि उसके परिवार को पीढ़ी दर पीढ़ी घोड़े रखने का शौक है। बेरी मेले में वह हमेशा अपने घोड़े की नुमाईश लगाने अवश्य पहुंचते हैं।
विज्ञापन
घोड़ा चेतक बादशाह की खासियत
नाम: चेतक बादशाह
उम्र : 6 वर्ष
कद: 66 इंच
नस्ल: नुकरा मारवाड़ी
खासियत: सुंदरता व हाइट में सबसे अच्छा घोड़ा
कीमत : मालिक बेचने को तैयार नही
घोड़े की खुराक
घोड़ा मालिक राजेंद्र यादव के अनुसार वह घोड़े को हर रोज 5 किलो चने, 5 लीटर दूध, चोकर हर रोज देता हूं। इसका खर्च महीने का लगभग 20 से 25 हजार रुपये आता है।
घोड़ा बादशाह की खासियत
नाम: बादशाह
उम्र: 30 महीने
कद: 70 इंच
नस्ल : नुकरा नस्ल
खासियत: मेले का सबसे ऊंचा घोड़ा होने का दावा
कीमत: मालिक बेचने को तैयार नहीं
घोड़े की खुराक
घोड़ा मालिक गांव झाड़ौदा निवासी बबलू पहलवान के अनुसार उसका घोड़ा रोज 5 किलो चने, 5 लीटर दूध, देशी घी, चोकर सामान देता है, जिसका खर्च महीने का लगभग 25 से 30 हजार रुपये महीने का आता है। 10 दिन पहले गुजरात से खरीदा है और सारहन खेड़ा में सुंदरता व सबसे ऊंचे घोड़े की प्रतियोगिता में चैंपियन रहा है।