फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Challans for 10 school vehicles, notice to one school

Rohtak News: 10 स्कूली वाहनों के चालान, एक स्कूल को नोटिस

Mon, 15 Apr 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 15 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Challans for 10 school vehicles, notice to one school
झज्जर। महेंद्रगढ़ में हुई घटना के बाद सतर्क हुए प्रशासन ने रविवार को भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का पालन न करने पर 10 स्कूल वाहनों के चालान किए गए । एक स्कूल वाहन को इंपाउंड किया गया। अवकाश के दिन छात्रों को स्कूल बस से ले जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने एक स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार को बैसाखी का अवकाश था।अवकाश के दिन झज्जर में कर्ण पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को गंतव्य तक लेकर जाती मिली थी। इस पर शिक्षा विभाग ने कर्ण सिंह के प्राचार्य को नोटिस भेजते हुए 15 अप्रैल को जिला शिक्षा कार्यालय में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में अमर उजाला ने 14 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिस पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए अब स्कूल प्राचार्य को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


142 स्कूल वाहनों की हुई जांच
चैकिंग अभियान के तहत कुल 142 स्कूल वाहनों की चैकिंग की गई है। इसमें से 10 के चालान किए गए और एक इंपाउंड किया गया। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि जिला में संचालित सभी प्राइवेट स्कूलों के वाहनों की शत-प्रतिशत चैकिंग होगी। उन्होंने बताया कि स्कूल बसों द्वारा स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के मद्देनजर जिला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से कड़ी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक नियमों से कराया अवगत
उपायुक्त ने बताया कि स्कूल बसों के चालकों व परिचालकों के साथ ही छात्रों व अन्य मौजूद स्कूल अध्यापकों को भी ट्रैफिक नियमों बारे अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed