{"_id":"4f7e865296b68b320a4beccd3fc59e65","slug":"cbwu-will-return-fee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएलयू को लौटानी होगी विद्यार्थियों से ली गई 26.59 लाख रुपये अतिरिक्त फीस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएलयू को लौटानी होगी विद्यार्थियों से ली गई 26.59 लाख रुपये अतिरिक्त फीस
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 10 Oct 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों से 26.59 लाख रुपये अतिरिक्त फीस ली गई थी।
अब यूनिवर्सिटी से अलग होकर एमडीयू की मान्यता मिलते ही गवर्नमेंट कॉलेज बनते ही विद्यार्थियों से ली गई अतिरिक्त फीस लौटाने की तैयारी हो गई है।
इस बारे में कॉलेज स्टाफ सदस्यों की बैठक हुई और उच्चतर शिक्षा विभाग निदेशक को फीस लौटाने बाबत पत्र लिखा गया है। चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी से अलग हुए गवर्नमेंट कॉलेज में विद्यार्थियों और स्टाफ के बीच खुशी का माहौल है।
यूनिवर्सिटी से जुड़ने के बाद कॉलेज विद्यार्थियों से सभी कोर्साें की करीब डेढ़ गुणा फीस वसूली गई थी। विद्यार्थियों ने इसका विरोध कर वीसी का घेराव किया।
अब सरकार ने कॉलेज को यूनिवर्सिटी से अलग करते हुए पहले की तरह गवर्नमेंट कॉलेज बना दिया और इसकी मान्यता एमडीयू से होगी।
ऐसे में एमडीयू की ओर से निर्धारित फीस ही ली जाएगी। अब गवर्नमेंट कॉलेज स्टाफ ने शुक्रवार को बैठक कर दोनों यूनिवर्सिटी की फीस के अंतर को निकाला तो यह करीब 26 लाख 59 हजार 594 बना।
विज्ञापन
अब विद्यार्थियों को यह अतिरिक्त फीस लौटाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्टाफ ने बैठक कर उच्चतर शिक्षा विभाग निदेशक को पत्र लिखा।
प्राचार्य ने फोन पर भी उच्चतर शिक्षा विभाग अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की। प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों का रिस्पांस पॉजिटिव है और मंजूरी मिलते ही विद्यार्थियों को फीस लौटा दी जाएगी।
शुरू होगा मनोविज्ञान विषय
सीबीएलयू से जुड़ते ही कॉलेज में पिछले 20 वर्षों से चल रहे एमए मनोविज्ञान विषय को बंद कर दिया था। अब इस विषय को दोबारा शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रिंसिपल ने इस बारे में उच्चत शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर विषय फिर से शुरू कराने की मांग की है।
यह है फीस का अंतर
मॉर्निंग शिफ्ट
कक्षा विद्यार्थी सीबीएलयू एमडीयू फीस अंतर
बीए 755 4900 4370 530 प्रति
बीएससी- 333 5500 4526 974 प्रति
एनएम
बीएससी- 84 5500 3602 1898 प्रति
कंप्यूटर साइंस
बीएससी- 160 5500 4598 902 प्रति
मेडिकल
साइंस
बी.कॉम 315 5200 3530 1670 प्रति
इवनिंग शिफ्ट

बीए 164 5400 4370 1030 प्रति
बी.कॉम 34 5700 3530 2170 प्रति
(एमए इको. 90 9500 3230 6270 प्रति
इंग्लिश,पॉलिटिक्ल सांइस)
एम.कॉम 38 11500 3650 7850प्रति
--
फोटो : 24