{"_id":"6ae635dec7a23e94c30325d4","slug":"case-registered-against-a-rohtak-news-c-199-1-jnd1005-163064-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: साध्वी पर हमला करने के मामले में सेवादार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: साध्वी पर हमला करने के मामले में सेवादार पर केस दर्ज
विज्ञापन
नरवाना। गांव भाणा ब्राह्मणान में 108 शिवलिंग नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं कंचन नाथ गोशाला के डेरे में साध्वी पर हमला कर लूटपाट करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने साध्वी की शिष्या योगी कंचन नाथ के बयान पर सेवादार राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि राहुल साध्वी को चोटें मारकर सात लाख रुपये नकद, गहने, चांदी के बर्तन, ब्रेजा गाड़ी और मोबाइल फोन ले गया है।
30 अक्टूबर को सुबह करीब सात बजे योगी कंचन नाथ और सेवादार बलराज गायों के लिए चारा लेने पास के गांव शिमला गए थे। इसी दौरान चिनाई मिस्त्री गोविंदा ने सूचना दी कि साध्वी योगी राजनाथ पर हमला हुआ है और वह खून से लथपथ पड़ी हैं। चरणदास ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
साध्वी के बयान दर्ज नहीं कर सकी पुलिस
साध्वी की हालत बयान देने योग्य नहीं थी और डॉक्टर ने भी उन्हें अनफिट बताया। इसलिए पुलिस ने शिष्या योगी कंचन नाथ के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह था मामला
डेरे में महंत योगी राजनाथ, योगी आजाद नाथ, योगी कंचन नाथ और सेवादार बलराज व राहुल रहते थे। राहुल एक सप्ताह पहले ही दोबारा सेवादार बनकर आया था और पहले भी दो महीने काम कर चुका था। हमले के बाद अलमारी से सात लाख रुपये, गहने और चांदी के बर्तन, सफेद ब्रेजा गाड़ी व साध्वी का मोबाइल गायब मिले। साध्वी ने भी अग्रोहा में शिष्या को राहुल द्वारा हमला करने की जानकारी दी थी। वे उपचाराधीन हैं।
साध्वी राजनाथ की शिष्या कंचन नाथ की शिकायत पर राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ओर राहुल की तलाश की जा रही है।
–कुलदीप सिंह, एसएचओ सदर थाना नरवाना।