फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car-riding youth stabbed the student

कार सवार युवकों ने छात्र को मारा चाकू

Mon, 14 Mar 2022 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Car-riding youth stabbed the student
रोहतक। सांपला खंड के गांव चुलियाना में कार सवार दो युवकों ने खेत में गांव के 9वीं के छात्र को पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया। आईएमटी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक चुलियाना के 16 वर्षीय किशोर ने दी शिकायत में बताया कि वह गांव के युवक परमजीत के साथ अपने खेत में ट्यूबवेल चला रहा था। जब वह कारोर-चुलियाना रोड पर बैठा था तो परमजीत इंजन में डीजल डालने गया हुआ था। तभी एक कार आकर रुकी। उसमें से गांव के युवक प्रमोद व संदीप नीचे उतरे। साथ ही उसके साथ कहासुनी करने लगे। उसने विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में बायीं तरफ चाकू लगने से वह गिर गया। कार चालक मौके से फरार हो गए। परमजीत भागकर आया और उसे पीजीआई में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed