फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Canter driver accused of crushing a young man sleeping on the footpath arrested

Rohtak News: फुटपाथ पर सो रहे युवक को कुचलने का आरोपी कैंटर चालक गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Aug 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Canter driver accused of crushing a young man sleeping on the footpath arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी के सामने कच्चा बेरी रोड पर वीरवार रात 12 बजे फुटपाथ पर सो रहे युवक को कुचलने के आरोप में कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शनिवार को आरोपी लाखन माजरा खंड के गांव खरक निवासी राजेंद्र को अदालत में पेश करेगी। उधर, मृतक की शुक्रवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी। अब पुलिस शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद नगर निगम के हवाले करेगी।

पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि रात को करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि पुरानी सब्जी मंडी के सामने एक टैंकर फुटपाथ पर चढ़कर खंभे से टकरा गया। फुटपाथ पर रहे 40 साल के युवक को कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक राजेंद्र को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि वह भिवानी से दिल्ली जा रहा था। अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण टैंकर फुटपाथ जा चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed