फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Broken locks in Sector Four and Kutana Basti

सेक्टर चार व कुताना बस्ती में टूटे ताले

Sat, 12 Mar 2022 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Broken locks in Sector Four and Kutana Basti
रोहतक। जिले में चोरी की वारदात नहीं रुक रही हैं। चोर सेक्टर चार के निर्माणाधीन मकान व कुताना बस्ती में किराए के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान निकाल कर ले गए। जबकि बाबा मस्तनाथ मठ में चल रहे मेले में ड्यूटी पर तैनात महिला शिक्षिका का कोई पर्स चुराकर ले गया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट, सिटी व आईएमटी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक : निर्माणाधीन मकान से ले गए 2 लाख से ज्यादा का सामान
पुलिस के मुताबिक सेक्टर चार बाहरी क्षेत्र निवासी वीरेंद्र हुड्डा ने दी शिकायत में बताया कि वह नया मकान बना रहा हूं। वह सुबह मकान पर गया तो 2 लाख के करीब का बिजली का सामान व तार चोरी मिले। उसने इधर-उधर तलाश किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

केस नंबर दो : ड्यूटी पर गए थे दोनाें भाई, 25 हजार की नकदी व कागजात ले गए चोर
वहीं, कुताना बस्ती में किराए का कमरा लेकर रह रहे यूपी के झांसी जिले के गांव रानीपुर निवासी गौरी शंकर ने सिटी थाने में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि वह और उसका छोटा भाई धीरेंद्र एक साल से औद्योगिक एरिया स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वीरवार सुबह करीब आठ बजे दोनों भाई कमरे पर ताला लगाकर ड्यूटी पर आ गए। दोपहर करीब एक बजे वापस गए तो ताला टूटा मिला। अंदर से तीन बैग गायब थे। एक बैग में 25 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र, ग्रीन कार्ड व दूसरे कागजात भी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर 3 : बाबा मस्तनाथ मेले में शिक्षिका का पर्स चुराया
वहीं, सेक्टर चार निवासी सोनिया सरोहा ने दी शिकायत में बताया कि वह बाबा मस्तनाथ विवि में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत है। वीरवार को बाबा मस्तनाथ मठ में लगे मेले में ड्यूटी थी। आठ बजे के करीब उसका पर्स चोरी हो गया। पर्स के अंदर 2500 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन ड्राइव व दूसरे कागजात भी थे। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed